सोमवार को नए शिखर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को सोना फिसल गया। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोमवार को नए शिखर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को सोना फिसल गया। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। सोना आज 20 रुपये सस्ता होकर 48534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें सोमावार को 24 कैरेट सोना 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, बाद में इसमें थोड़ी और नरमी आई। अगर हाजिर भाव की बात करें तो सोने का यह अब तक का रिकॉर्ड है।

सोना वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना की कीमत 86 रुपये की तेजी के साथ 48,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 86 रुपये अथवा 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 13,630 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,783.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी वायदा की कीमत
वहीं वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 147 रुपये की तेजी के साथ 49,130 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 147 रुपये अथवा 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,130 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 10,529 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेष्रूकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण्र घरेलू बाजार में तेजी के रुख ककी वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.10 डॉलर प्रति औंस हो गई। बता दें कि कल देहरादून सराफा बाजार में सोमवार को पहली बार ऐतिहासिक रूप से 24 कैरेट सोना 710 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 50 हजार 120 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग डेढ़ साल बाद प्रति किलोग्राम 50 400 रुपये हो गई। इस प्रकार, दोनों धातु पचास हजारी के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयीं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प



Click it and Unblock the Notifications