सोना इस महीने 2601 रु चढ़ा, चांदी भी 4938 रु उछली

सोने चांदी की कीमत में इस समय उतार चढ़ाव लगातार जारी है। शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ने लगी। ऐसा लगता है एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है।

नई द‍िल्‍ली, मई 1। सोने चांदी की कीमत में इस समय उतार चढ़ाव लगातार जारी है। शादियों का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ने लगी। ऐसा लगता है एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है। पिछले साल अगस्त, 2020 में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें। अगर अप्रैल की बात करें तो मार्च की तुलना में सोना 2601 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है, जबकि चांदी के रेट में 4938 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है।

Gold And Silver Price Of 5 days

2021 में अब तक 3411 रुपये लुढ़का सोना
वहीं अगर इस साल की बात करें तो सोना 3411 रुपये सस्ता हो चुका है। 31 द‍िसंबर को सोना 50202 रुपये/10 ग्राम पर था और चांदी 67383 रुपये/ किलो ग्राम पर था। लेकिन बीते कारोबारी द‍िन 30 अप्रैल शुक्रवार से तुलना करें तो सोना 46791 रुपये/10 ग्राम और चांदी 67800 रुपये/ किलो ग्राम पर रहा है। ऐसे में इस साल सोना 3411 रु सस्‍ता हुआ और चांदी 417 रु तेजी है।

 2601 रु इस महीने चढ़ा सोना, चांदी भी 4938 रु चढ़ा

2601 रु इस महीने चढ़ा सोना, चांदी भी 4938 रु चढ़ा

बात करें अगर सोना के 31 मार्च की कीमत की तो सोना 44190 पर जबकि चांदी 62862 रु पर बंद हुई थी। जबकि शुक्रवार 30 अप्रैल को 46791 रु पर बंद हुई जबकि चांदी 67800 रुपये प्रति किलो के दर से बंद हुई। इस ल‍िहाज से सोना में 2601 रु तेजी आई और चांदी में 4938 रु की जबरदस्‍त तेजी देखी गई है।

 हाजिर भाव में तेजी, चांदी की चमक भी तेज

हाजिर भाव में तेजी, चांदी की चमक भी तेज

इस सप्‍ताह की बात करें तो प‍िछले 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को म‍िली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्‍ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 560 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 625 रु की तेजी आई। जबक‍ि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 9511 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 7658 रु जबरदस्‍त ग‍िरावट रही है।

 सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी

सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी

26 अप्रैल सोमवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 47401 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47351 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68383 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68425 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

27 अप्रैल मंगलवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 47353 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47383 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68565 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68853 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

28 अप्रैल बुधवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 46950 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46859 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 67846 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67700 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

29 अप्रैल गुरुवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 47027 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46930 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68567 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68460 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

30 अप्रैल शुक्रवार के द‍िन सोने का सुबह का रेट 46743 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 46791 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68350 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 67800 रुपये/ किलो ग्राम पर था।

 गोल्‍ड ऑल टाइम हाई से 9511 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 7658 रु लुढ़की

गोल्‍ड ऑल टाइम हाई से 9511 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 7658 रु लुढ़की

देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्‍त में बीते कारोबारी दिन यानी 30 अप्रैल शुक्रवार को सोना 46743 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 68350 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 9511 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 7658 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+