सोने चांदी की कीमत में इस समय उतार चढ़ाव लगातार जारी है। सोने की चमक शादी-विवाह के सीजन शुरू होने से पहले ही बढ़ने लगी थी। ऐसा लगता है एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है।
नई दिल्ली, 24 अप्रैल । सोने चांदी की कीमत में इस समय उतार चढ़ाव लगातार जारी है। सोने की चमक शादी-विवाह के सीजन शुरू होने से पहले ही बढ़ने लगी थी। ऐसा लगता है एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रही है क्या फिर से सोने के दाम पिछले साल अगस्त के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच जाएंगे। याद दिला दें कि पिछले साल अगस्त, 2020 में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे। ऐसे में अगर आप भी शादी-ब्याह के अवसर पर खरीदारी करने का मन बना रहे तो पहले सोने-चांदी का भाव जरुर चेक कर लें।

2021 में अब तक 2396 रुपये लुढ़का सोना
वहीं अगर इस साल की बात करें तो सोना 5,283 रुपये सस्ता हो चुका है। 31 दिसंबर को सोना 50202 रुपये/10 ग्राम पर था और चांदी 67383 रुपये/ किलो ग्राम पर था। लेकिन कारोबारी दिन 23 अप्रैल शुक्रवार से तुलना करें तो सोना 47806 रुपये/10 ग्राम और चांदी 69152 रुपये/ किलो ग्राम पर रहा है। ऐसे में इस साल सोना 2396 रु सस्ता हुआ और चांदी 1769 रु तेजी है।
3578 रु इस महीने चढ़ा सोना, चांदी भी 6425 रु चढ़ा
बात करें अगर सोना के 31 मार्च की कीमत की तो सोना 44228 पर जबकि चांदी 62727 रु पर खुली हुई थी। जबकि शुक्रवार 23 अप्रैल को 47806 रु पर बंद हुई जबकि चांदी 69152 रुपये प्रति किलो के दर से बंद हुई। इस लिहाज से सोना में 3578 रु तेजी आई और चांदी में 6425 रु की जबरदस्त तेजी देखी गई है।
सोने के हाजिर भाव में तेजी, चांदी की चमक भी तेज
इस सप्ताह की बात करें तो पिछले 4 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत 19 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। सोने के हाजिर भाव में 214 रु की तेजी आई है जबकि चांदी 258 रु की तेजी आई। जबकि अगर ऑल टाइम हाई से बात करें तो सोना 8639 रुपये सस्ता हुआ जबकि चांदी में भी 6933 रु जबरदस्त गिरावट रही है।
सोने की चमक बढ़ी, जबकि चांदी में भी तेजी
19 अप्रैल सोमवार के दिन सोने का सुबह का रेट 47555 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47592 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68482 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68894 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
20 अप्रैल मंगलवार के दिन सोने का सुबह का रेट 47174 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47478 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 68608 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 68743 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
22 अप्रैल गुरुवार के दिन सोने का सुबह का रेट 47864 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47814 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69966 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69800 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
23 अप्रैल शुक्रवार के दिन सोने का सुबह का रेट 47615 रुपये/10 ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 47806 रुपये/10 ग्राम पर था। चांदी का सुबह का रेट 69075 रुपये/ किलो ग्राम पर था, जबकि शाम का रेट 69152 रुपये/ किलो ग्राम पर था।
गोल्ड ऑल टाइम हाई से 8639 रुपये के करीब सस्ता, चांदी भी 6933 रु लुढ़की
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। जबकि मौजूदा वक्त में बीते कारोबारी दिन यानी 23 अप्रैल शुक्रवार को सोना 47615 रुपये/10 ग्राम पर और चांदी 69075 रुपये/ किलो ग्राम पर खुला है। ऐसे में देखे तो सोना अपने ऑल टाइम हाई से 8639 रुपये सस्ता है जबकि चांदी पिछले साल के अपने उच्च स्तर से 6933 रुपये प्रति किलो तक सस्ती है।
सोना के महंगा होने की ये है बड़ी वजह
फिलहाल महामारी के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसके शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होत रहा है। माना जाता है कि इस दौरान निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। इससे भी सोने के दाम बढ़ने लगते हैं।
खुदरा और थोक महंगाई दर के आंकड़ों भी 8 साल के उच्चतम स्तर पर आ गए हैं। जिससे सोना और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। सोने की कीमत 1,792 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है। 1 अप्रैल को सोना 1,730 अमेरिकी डॉलर पर था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर हो रहा है। इतना ही नहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इससे भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।
डॉलर में कमजोरी और चीन में बैंकों को सोना इंपोर्ट करने की मंजूरी से आने वाले दिनों में सोने-चांदी में तेजी देखने को मि सकती है। चीन सोने का सबसे बड़ा बाजार है। इसके बाद भारत का नंबर आता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications