शुक्रवार को आज फिर सोना चांदी महंगा हो गया। आज घरेलू बाजार में सोने के दाम में तेजी नजर आई।
नई दिल्ली: शुक्रवार को आज फिर सोना चांदी महंगा हो गया। आज घरेलू बाजार में सोने के दाम में तेजी नजर आई। सोने-चांदी में रही तेजी के दम पर दिल्ली सरार्फा बाजार में शुक्रवार को इनके दाम लगातार तीसरे दिन बढ़ते हुये करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये।स्थानीय बाजार में सोना 100 रुपये की मजबूती के साथ 41,120 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 450 रुपये उछलकर 47,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। यह दोनों का 06 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। गोल्ड हॉलमार्किंग : नियम जारी, सुनारो की मनमानी पर लगेगी रोक ये भी पढ़ें

अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर आज सोना चांदी की कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 3.45 डॉलर की बढ़त में 1,555.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.4 डॉलर की बढ़त में 1,554.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कम भाव पर बढ़ी लिवाली से सोने में तेजी देखी गयी है हालाँकि अमेरिका और चीन के बीच व्यपार युद्ध को लेकर पहले चरण का समझौता होने के बाद इसका आकर्षण कम हुआ है और इसमें निकट भविष्य में ज्यादा मजबूती की उम्मीद नहीं है। अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर चमककर 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना चांदी आज
वहीं स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपये चमककर 41,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,900 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपये के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 450 रुपये की बढ़त में 47,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 442 की मजबूती के साथ 46,682 रुपये प्रति किलोग्राम बोला गया। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज के सोने-चांदी का भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 41,120 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......40,950 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....47,900 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....46,682 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम............30,800 रुपये
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications