सोने की कीमत में तेजी आई है। सोना आज महंगा हो गया। जनवरी में अब तक सोने की कीमत में लगातार तेजी का दौर जारी है। आज 4 जनवरी को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल आया।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी आई है। सोना आज महंगा हो गया। जनवरी में अब तक सोने की कीमत में लगातार तेजी का दौर जारी है। आज 4 जनवरी को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल आया।

1 जनवरी को सोना 50298 पर बंद हुआ था। आज 4 जनवरी को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव 627 रुपये चढ़कर 50925 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 267 रु की तेजी के साथ 51192 रुपये पर बंद हुआ। बात करें चांदी कि तो 1 जनवरी को चांदी 66963 पर बंद हुई थी। वहीं आज 4 जनवरी को चांदी 1,437 रुपये महंगी होकर 68400 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 602 रु की तेजी के साथ 69002 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50925 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50721 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46647 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38194 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा भाव में भारी तेजी, चांदी में जबरदस्त उछाल
सोने की घरेलू वायदा कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह भारी तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 1.10 फीसद या 554 रुपये की तेजी के साथ 50,798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 1.02 फीसद या 513 रुपये की बढ़त के साथ 50,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी सोमवार सुबह जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखी गई। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 1.98 फीसद या 1346 रुपये की तेजी के साथ 69,469 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी तेजी देखने को मिली।
2020 में सोने पर मिला 28 फीसदी रिटर्न
सोना 2020 में निवेशकों के लिए निवेश का पसंदीदा उपकरण बना रहा। पिछले साल की तुलना में इस साल घरेलू वायदा बाजार में सोने में 28 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है, जो 2011 के बाद पीली धातु में सबसे ज्यादा सालाना रिटर्न है। 2011 में 31.1 फीसदी के बाद इस साल सबसे ज्यादा है। सोने पर 15 वर्षों में औसत रूप से 14.1 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न मिला है। वहीं, वैश्विक बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर सोने में करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिला है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications