सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 187 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के भाव में 187 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। भाव में इस तेजी के कारण अब 10 ग्राम सोने की कीमत 39,053 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी आने और रुपये में डॉलर के मुकाबले गिरावट के चलते सोना महंगा हुआ है। गौरतलब है कि शनिवार को सोना 38,866 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 187 रुपये की तेजी आई है। भाव में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़त और रुपये में डॉलर के मुकाबले गिरावट के चलते आई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 5 पैसे कमजोर होकर कारोबार कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने की तरह ही सोमवार को चांदी में भी भारी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 495 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से दिल्ली में चांदी का भाव 46,499 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 46,004 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। सिक्का कारोबारियों और औद्योगिक इकाइयों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह तेजी आई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में सोमवार को बढ़त के साथ 1,484 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान रहने वाली बाजार की अनिश्चितताओं को देखते हुए निवेशक सोने जैसी सुरक्षित जगह पर निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि सोने का भाव बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
