मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले सोना चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। आज अगर आप सोना या चांदी की खरीदारी करेंगे तो आपको काफी सस्ते कीमत में खरीदारी का अवसर मिलेगा।
नई दिल्ली: मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले सोना चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। आज अगर आप सोना या चांदी की खरीदारी करेंगे तो आपको काफी सस्ते कीमत में खरीदारी का अवसर मिलेगा। विदेशों में पीली धातु पर जारी दबाव के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम 250 रुपए लुढ़ककर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 40,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 500 रुपए टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 47,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। नकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आज सोना चांदी
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती कारोबार में आज वहां सोना हाजिर 1,535.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह 03 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। हालांकि बाद में यह 1,545.60 डॉलर प्रति औंस तक भी चढ़ा। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 5.50 डॉलर की गिरावट में 1,545.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि चीन में मजबूत आर्थिक आंकड़े आने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अमरीका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर जल्द समझौता होने की उम्मीद से भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.14 डॉलर लुढ़ककर 17.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव स्थिर
स्थानीय बाजार में सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए लुढ़ककर 40,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 02 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 40,650 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपए के भाव पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 500 रुपए उतरकर 47,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी जो 24 दिसंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है। चांदी वायदा भी 719 रुपए टूटकर 45,940 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 980 रुपए और 990 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 40,820 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 40,650 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 47,200 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 45,940 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 990 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,800 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications