सर्राफा बाजार ने आज यानी बुधवार 23 फरवरी की शाम सोने-चांदी के रेट्स जारी कर दिए गए हैं। बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले आज सोने-चांदी के बंद भाव में गिरावट आया है।
नई दिल्ली, फरवरी 23। सर्राफा बाजार ने आज यानी बुधवार 23 फरवरी की शाम सोने-चांदी के रेट्स जारी कर दिए गए हैं। बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले आज सोने-चांदी के बंद भाव में गिरावट आया है। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार। बाजार खुलते ही सोना-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। इस तरह 23 फरवरी को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सोने के बंद कीमतों में हल्की गिरावट देखा गया था। तो अगर आप आज सोना और चांदी में निवेश करने वाले है तो पहले हमारी पूरी खबर पढ़ लें।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
करीब 6,124 रुपए गिर चुका है सोना
वैश्विक स्तर पर गोल्ड की चमक बढ़ने के चलते आज बुधवार को 23 फरवरी घरेलू बाजार में सोने में हल्की गिरावट आई है। बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 6,124 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज सोना 50076 रु प्रति 10 ग्राम पर खुला है इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 6,124 रुपए तक लुढ़क चुका है।
सोना में आई गिरावट जबकि चांदी की कीमत में तेजी, चेक करें दिन भर में क्या रहा सोने-चांदी का भाव
55 रुपये गिरावट के साथ खुला बाजार
बीते सप्ताह 22 फरवरी मंगलवार को सोना 50131 पर बंद हुआ था। आज 22 फरवरी को बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 55 रुपये गिरावट होकर 50076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 27 रु गिरकर 50049 रुपये पर बंद हुआ।
234 रुपये गिरावट होकर खुला बाजार
बीते सप्ताह 22 फरवरी मंगलवार को चांदी 64372 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 22 फरवरी को जबकि चांदी 234 रुपये गिरावट होकर 64138 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 65 रु तेजी होकर 64203 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50076 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 49875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37557 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 64138 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
गोल्ड खरीदारी करते वक्त इसका रखें ध्यान
ग्राहक गोल्ड बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की क्वॉलिटी का ध्यान बहुत आवश्यक है।ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। याद रखें सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications