सोने-चांदी की कीमतों में आज भी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी के भाव में आज बढ़ोतरी हुई है। वायदा कारोबार में बुधवार को सोना की कीमत 88 रुपए की तेजी के साथ 48,888 रुपए प्रति 10 ग्राम हो
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी के भाव में आज बढ़ोतरी हुई है। वायदा कारोबार में बुधवार को सोना की कीमत 88 रुपए की तेजी के साथ 48,888 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत 129 रुपए की तेजी के साथ 50,331 रुपए प्रति किग्रा हो गई। पिछले हफ्ते सोने की कीमतें 48,982 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, दुनिया भर में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच निवेश के लिए सबसे सुरक्षित वस्तु की मांग की वजह से सोने की कीमतें 08 साल के उच्च स्तर पर स्थिर थीं।
जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव प्रति 10 ग्राम
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (07 जुलाई) को सोने की कीमत में 540 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोने का भाव 48954 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि चांदी की कीमत में 911 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद चांदी की कीमत 49781 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। बुधवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48950 रुपए है। जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44840 रुपए है।
सोना वाायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना की कीमत 88 रुपए की तेजी के साथ 48,888 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 88 रुपए अथवा 0.18% की तेजी के साथ 48,888 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 11,200 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,810.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग और वैश्विक संकेतों के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 129 रुपए की तेजी के साथ 50,331 रुपए प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 129 रुपए या 0.26% की तेजी के साथ 50,331 रुपए प्रति किग्रा हो गई जिसमें 12,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.03% की तेजी के साथ 18.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।
जानकारी दें कि मंगलवार को सोने का भाव 102 रुपए के उछाल के साथ 49,228 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था। इससे पहले सोमवार को सोना 49,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 249 रुपए की कमी के साथ 50,573 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई थी जो सोमवार को 50,822 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गया था जबकि चांदी 18.08 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications