शुक्रवार को फिर सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को गुरुवार के मुकाबले आज ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीदना होगा।
नई दिल्ली: शुक्रवार को फिर सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को गुरुवार के मुकाबले आज ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीदना होगा। सोने में शुक्रवार को 112 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,249 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, भारतीय रुपये में एक डॉलर की तुलना में गिरावट के चलते सोने की कीमत में यह उछाल आया है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को 41,137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी शुक्रवार को बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 94 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,305 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 47,211 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 112 रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि रुपये में कमजोरी के चलते सोने के भाव में यह इजाफा हुआ है। पटेल ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोर होकर ट्रेंड कर रहा था। वहीं शुक्रवार को शुरुआती कारोबार की बात करें, तो रुपया एक डॉलर के मुकाबले 9 पैसे कमजोर होकर 71.27 पर ट्रेंड कर रहा था।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications