होली से पहले सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली, मार्च 16। होली से पहले सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना आज एक बार फिर से गिरने लगा है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त गिरावट देखने को मिली है।
आज भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 67 हजार के स्तर पर आ गई। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की गिरावट आई थी और तो शाम को भी लुढ़क गई।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,885 रु सस्ता
मंगलवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,885 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12,692 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 76980 रुपये प्रति किलो है।
खुशखबरी, सोना हुआ और सस्ता
30 रु तेजी होकर 51345 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 15 मार्च मंगलवार को सोना 51521 पर बंद हुआ था। आज 16 मार्च को बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 206 रुपये गिरावट होकर 51315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 30 रु तेजी होकर 51345 रुपये पर बंद हुआ।
106 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुई चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 15 मार्च मंगलवार को चांदी 67200 रु पर बंद हुई थी। वहीं 16 मार्च को बुधवार को जबकि चांदी 88 रुपये तेजी होकर 67288 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 106 रु गिरावट होकर 67182 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51315 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47005 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38486 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67288 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
हॉलमार्क चेक कराना जरुरी
अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि सोना खरीदते समय उस पर बने हॉलमार्क के निशान को जरूर देखें। दरअसल, ये निशान ही बताता है कि सोना शुद्ध है या नहीं। इसलिए हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे। बात अगर सोने की कीमतों के घटने-बढ़ने के कारण की करें, तो यहां ये जानना जरूरी है कि देश के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती-बढ़ती रहती है। इसलिए हर दिन की कीमत अलग होती है।


Click it and Unblock the Notifications