आज सोने-चांदी में पांच दिन बाद चमक लौटी है।
नई दिल्ली: आज सोने-चांदी में पांच दिन बाद चमक लौटी है। विदेश में दोनों कीमती धातुओं में लौटी तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना पांच दिनी गिरावट से उबरता हुआ 50 रुपए चमककर 39,320 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 150 रुपए की बढ़त में 45,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्ती बरकरार रहने से सोने में बढ़ा निवेश
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत पर हुई लिवाली के कारण पीली धातु में तेजी रही। अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध का मुद्दा अब भी अनसुलझा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुस्ती बरकरार है। इस दौरान निवेशकों ने कम कीमत पर सोने की खरीदारी की जिससे इसमें तेजी रही। लंदन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.65 डॉलर चढ़कर 1,464.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.30 डॉलर की बढ़त में 1,465.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी 0.14 डॉलर की बढ़त में 16.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आठ ग्राम गिन्नी की कीमत रही स्थिर
जबकि स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए चढ़कर 39,320 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए के भाव पर टिकी रही। चांदी हाजिर 150 रुपए की बढ़त के साथ 45,600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी वायदा 168 रुपए चमककर 44,040 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,320 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,150 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 45,600 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 44,040 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications