सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बजट के बाद लगातार सोने के भाव गिर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बजट में सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है तब से सोने की चमक फीकी पड़ने लगी
नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। बजट के बाद लगातार सोने के भाव गिर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बजट में सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है तब से सोने की चमक फीकी पड़ने लगी है।
एक तरफ एमसीएक्स पर जहां सोना वायदा और चांदी की कीमतों में तेजी आई है, वहीं दूसरी ओर देश के सर्राफा बाजारों में हाजिर सोने और सोने से बनी ज्वैलरी की कीमतों में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी सर्राफा बाजारों में सोना सस्ता हुआ है। शादी का सीजन भी चल रहा है ऐसे में अगर आप ज्वेलरी खरीदने का का प्लान कर रहे तो बढ़िया मौका है। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही। सोने का भाव 47000 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 67000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई।

207 रु की तेजी के साथ 47237 रुपये पर बंद हुआ सोना
गुरुवार को 4 फरवरी को सोना 47452 पर बंद हुआ था। आज 5 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 422 रुपये सस्ता होकर 47030 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 207 रु की तेजी के साथ 47237 रुपये पर बंद हुआ।
215 रु की तेजी के साथ 67423 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 4 फरवरी को चांदी 67015 पर बंद हुई थी। वहीं आज 5 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 193 रुपये की तेजी के साथ 67208 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 215 रु की तेजी के साथ 67423 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35273 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67208 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने की मांग 35 प्रतिशत घटी
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 प्रतिशत से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 1,88,280 करोड़ रुपये रह गई। 2019 में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग 2,17,770 करोड़ रुपये रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications