सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज भी सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिला है। शादी का सीजन भी चल रहा है ऐसे में अगर आप ज्वेलरी खरीदने का का प्लान कर रहे तो बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज भी सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिला है। शादी का सीजन भी चल रहा है ऐसे में अगर आप ज्वेलरी खरीदने का का प्लान कर रहे तो बढ़िया मौका है। सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही। सोने का भाव 47500 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 67000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई।

92 रु की गिरावट के साथ 47452 रुपये पर बंद हुआ सोना
सोमवार को 3 फरवरी को सोना 47976 पर बंद हुआ था। आज 4 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 432 रुपये सस्ता होकर 47,544 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 92 रु की गिरावट के साथ 47452 रुपये पर बंद हुआ।
63 रु की गिरावट के साथ 67015 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 3 फरवरी को चांदी 67496 पर बंद हुई थी। वहीं आज 4 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 418 रुपये की गिरावट के सा 67078 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 63 रु की गिरावट के साथ 67015 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47544 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47354 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35658 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67078 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा भाव में अच्छी-खासी गिरावट
वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 428 रुपये यानी 0.90 फीसद की गिरावट के साथ 47,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 47,816 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दूसरी ओर, जून 2021 में डिलिवरी वाला सोना 406 रुपये यानी 0.85 फीसद की भाव कमी के साथ 47,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले यानी बुधवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव 47,907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications