शुक्रवार यानी 14 फरवरी को आज सस्ता हो गया सोना और चांदी की कीमत।
नई दिल्ली: शुक्रवार यानी 14 फरवरी को आज सस्ता हो गया सोना और चांदी की कीमत। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोने पर दबाव रहा और यह शुक्रवार को 45 रुपए फिसलकर 42,070 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी 25 रुपए की गिरावट के साथ 47,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

उच्चतम स्तर के बाद आई गिरावट
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 1.25 डॉलर टूटकर 1,575.80 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। इससे पहले शुरुआती कारोबार में यह डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,577.89 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने में कामयाब रहा था, लेकिन कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर बंधी उम्मीद से यह बाद में दबाव में आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की नरमी के साथ 1,578.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के विपरीत चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 17.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज चांदी भी हुई सस्ती
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 45 रुपए टूटकर 42,070 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 41,900 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,000 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 25 रुपए की नरमी के साथ 47,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं भविष्य में ग्राहकी आने की उम्मीद में चांदी वायदा 110 रुपए चढ़कर 45,946 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 42,070 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......41,900 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....47,350 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....45,946 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........970 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........980 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम............31,000 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications