नयी दिल्ली। जमीन से सोने-चांदी के सिक्के निकलने की कई खबरें अब से पहले आ चुकी हैं। इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है। ताजा खबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले की है। शामली के एक खेत में सोने और चांदी के सिक्के निकले हैं। इस खबर के फैलते ही आस-पास लोग वहां जुट गए। असल में शामली में एक खेत में जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी खुदाई के दौरान जमीन से सोने-चांदी के सिक्के निकलने लगे। ये सिक्के आज के नहीं बल्कि काफी पुराने जमाने के हैं।
क्या है पूरा मामला
सोने चांदी के मिले सिक्के बहुत पुराने हैं। ये मामला शामली के खेड़ी खुशनाम गांव का है, जहां मिट्टी खनन के लिए अवैध खुदाई की जा रही थी। जैसे ही सोने-चांदी के सिक्के निकलने की खबर आस-पास के इलाके में फैली तो खेत के करीब लोगों का झमघट लग गया। लोगों के बीच खजाना मिलने की खबर फैल गई।
लेकर चंपत हुए लोग
मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार जमीन से सोने-चांदी के सिक्के निकलने के बाद पहुंचे लोगों कुछ बटौर भी लिए। आस-पास के लोगों ने सिक्के उठाए और चलते बने। जैसे ही मामला आगे बढ़ा तो मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। मगर गांव के लोगों ने सिक्के निकलने की बात को झूठ बता दिया। इन सिक्कों की कुछ फोटो भी सामने आई हैं। सिक्कों पर अरबी भाषा में कुछ चीजें लिखी हुई हैं।
क्या लिखा है सिक्कों पर
बता दें कि चांदी के सिक्के पर एक शख्स का नाम है। ये नाम है रहमतुल्ला इब्ने मोहम्मद। वहीं सोने के सिक्के पर इस्लाम धर्म का दूसरा कलमा लिखा हुआ है, जिसे पवित्र माना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार खेत के मालिक बताते हैं कि वे नहीं जानते कि जमीन से कितने सोने-चांदी के सिक्के निकले हैं। इसके अलावा ग्राम प्रधान ने सिक्के न देखने की बात कही है।
पुरातत्व विभाग करेगा कार्यवाही
इस मामले की जानकारी अब पुरातत्व विभाग की दी जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पुरातत्व विभाग इस जगह और खुदाई कर सकता है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications