सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी 1100 रुपए घट गई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी और सोना में भारी गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली: सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी 1100 रुपए घट गई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी और सोना में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,100 रुपए की गिरावट के 45,700 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई और सोना 850 रुपए उतरकर 42,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।

विदेशों में भारी गिरावट
विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखी गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1600 डॉलर से नीचे उतरकर 1,586.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 57.80 डॉलर की गिरावट लेकर 1,582.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी उतरकर 16.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना वायरस के दुनिया के कई देशों में फैलने के कारण शेयर बाजार, कच्चा तेल और डॉलर पर बने दबाव का असर कीमती धातुओं पर दिखा। इस कारण इसमें निवेशकों ने जमकर मुनाफावूसली की जिसके कारण सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखी गई है। भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की कीमतों में गिरावट
स्थानीय बाजार में सोने की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी रही। सोना स्टैंडर्ड 850 रुपए टूटकर 42,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 42,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए उतरकर 31,100 रुपए प्रति इकाई बोली गई। चांदी में लगातार पांचवें दिन गिरावट रही। चांदी हाजिर 1,100 रुपए फिसलकर 45,700 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 1,279 रुपए उतरकर 43,979 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 960 रुपए और 970 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 42,870 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......42,700 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....45,700 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....43,979 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........960 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........970 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम............31,100 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications