सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वायदा बाजार में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। जी हां देशभर में गोल्ड की कीमतें पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही थीं।
नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वायदा बाजार में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। जी हां देशभर में गोल्ड की कीमतें पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही थीं। लेकिन लगातार चार दिनों तक गोल्ड की कीमतों में इजाफा होने के बाद आज कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। गोल्ड की वैश्विक कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार के मुकाबले सोमवार को सोना 201 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 46406 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी के रेट में भी मामूली गिरावट देखी जा रही है। कोरोना वायरस के कहर के बीच 3 मई तक जारी लॉकडाउन के कारण सर्राफा बाजार बंद हैं। इस वजह से भले ही आम आदमी सोने की खरीददारी नहीं कर रहा, इसके बावजूद गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन का असर पूरे देश में फीकी रही अक्षय तृतीया पर Gold की बिक्री ये भी पढ़ें

जानिए क्या है आज के सोन-चांदी का भाव
देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है। देश के 14 सेंटर की बात करें तो यहां पर सोने-चांदी का भाव लगातार अपडेट हो रहा है। 999 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 46406 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 995 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 46220, 916 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमट 42508, 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 34805, 585 शुद्धता गोल्ड की कीमत 27148 है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 42020 प्रति किलोग्राम है। यानि चांदी के दाम में 10 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है। बता दें कि अक्षय तृतिया पर सोने के भाव 45340 रुपए प्रति 10 ग्राम थे । वहीं शुक्रवार को सोने का भाव बुलियन बाजार में 46607 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46,607 प्रति 10 ग्राम( बिना जीएसटी) के पहुंच गया था। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42,692 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 42,030 प्रति किलोग्राम रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications