खुशखबरी सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई। देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली, मार्च 14। खुशखबरी सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई। देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी का रेट जारी कर दिया गया है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त गिरावट देखने को मिली है। होली से पहले गोल्ड खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोना पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था।
बीते दिनों 55 हजार के स्तर तक उछाल भरने के बाद आज सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 70 हजार के स्तर पर आ गई। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की गिरावट आई थी और तो शाम को भी लुढ़क गई।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,239 और चांदी 11,566 रुपये मिल रहा है सस्ता
हालांकी इस तेजी के बावजूद बुधवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,239 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11,566 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
खरीदारों के लिए खुशखबरी, आज इतने रुपये हो गया सस्ता
191 रुपये गिरावट होकर 51961 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 11 मार्च शुक्रवार को सोना 52462 पर बंद हुआ था। आज 14 मार्च को सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 512 रुपये गिरावट होकर 52152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 191 रु गिरावट होकर 51961 रुपये पर बंद हुआ।
789 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुई चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 11 मार्च शुक्रवार को चांदी 69713 रु पर बंद हुई थी। वहीं 11 मार्च को शुक्रवार को जबकि चांदी 510 रुपये गिर कर 69203 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 789 रु गिरावट होकर 68414 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
- देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51943 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47771 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39114 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
- वहीं चांदी की कीमत 69203 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
गहने के समय अलग होते हैं रेट्स
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications