सोने-चांदी के रेट में कल के बंद भाव के मुताबिक आज काफी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप अभी सोना खरीदने का मन बना रहे है तो बढ़िया मौका है।
नई दिल्ली, मई 4। सोने-चांदी के रेट में कल के बंद भाव के मुताबिक आज काफी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप अभी सोना खरीदने का मन बना रहे है तो बढ़िया मौका है। आज सर्राफा मार्केट में सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। शादी के इस सीजन में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें लगातार कम हो रही हैं। आज 4 मई बुधवार को सोना सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है।

आज बाजार खुलते वक्त सोना और चांदी के भाव में काफी गिरावट देखने को मिला। हालांकि शाम को भी एक बार फिर से सुबह की तुलना सोना में हल्की तेजी और चांदी में भी हल्की तेजी के साथ बाजार बंद हुआ है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 51000 के करीब चल रहा है। चांदी में 62000 रु के स्तर पर है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 5,254 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5,254 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था।
चेक करें कितना सस्ता हुआ आज
55 रु गिरावट होकर 51055 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 2 मई को सोना 51336 पर बंद हुआ था। आज 4 मई को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 336 रु गिरावट होकर 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 55 रु गिरावट होकर 51055 रुपये पर बंद हुआ।
64 रु तेजी होकर 62538 रु पर बंद हुई चांदी
बीते करोबारी दिन 2 मई को चांदी 62950 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 4 मई को जबकि चांदी 474 रुपये गिरावट होकर 62474 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 64 रु तेजी होकर 62538 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50796 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46716 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38250 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 62474 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड शाम का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51055 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46766 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38291 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 62538 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
इन वजहों से और बढ़ सकते हैं सोने के दाम
1. रूस और यूक्रेन विवाद के लंबा खिचने से वैश्विक बाजारों पर असर
2. आईएमएफ द्वारा वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाना
3. फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव का यूरोप पर संभावित असर
4. घरेलू बाजार में मांग में तेजी
5. चीन में कोरोना के तेज प्रसार से वैश्विक बाजारों में फिर घबराहट
सोने में निवेश आगे भी फायदेमंद रहेगा
आईआईएफएफल के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता ने बताया कि आईएमएफ द्वारा वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने पर निवेशकों का भरोसा एक बार फिर बढ़ा है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन विवाद और भारत में विवाह सीजन में मांग तेज होने से भी सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। गुप्ता का कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सोना दीवाली तक 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। उनका कहना है कि इसमें बड़ी गिरावट की फिलहाल कोई आशंका नहीं दिखाई दे रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications