सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गए हैं।

आज यानी 29 अक्टूबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 279 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 50710 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1343 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 60087 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50507 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38033 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 60087 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सस्ता हुआ सोना, चांदी में मामूली तेजी
सोने की वायदा कीमतों में गुरुवार को गिरावट का रुख देखने को मिला। वहीं, चांदी की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 85 रुपये यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 50,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 50,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, फरवरी, 2021 में अनुबंध वाले सोने का मूल्य 84 रुपये यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 50,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट बुधवार को 50,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 14 रुपये यानी 0.02 फीसद की तेजी के साथ 60,152 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 60,138 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मार्च 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 80 रुपये यानी 0.13 फीसद की बढ़त के साथ 61,837 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 61,757 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत
ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 3.60 डॉलर यानी 0.19 फीसद की बढ़त के साथ 1,882.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने की कीमत 5.15 डॉलर यानी 0.27 फीसद की तेजी के साथ 1,882.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.10 डॉलर यानी 0.41 फीसद की तेजी के साथ 23.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.05 डॉलर यानी 0.20 फीसद की कमी के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications