इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज गुरुवार को सुबह सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। आज 7 अप्रैल को सोने-चांदी के दाम महंगे हुए हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 7। इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज गुरुवार को सुबह सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। आज 7 अप्रैल को सोने-चांदी के दाम महंगे हुए हैं। इस सप्ताह भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बस कुछ दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है इसके पहले सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें। तेजी होने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से 4,624 रु सस्ता चल रहा है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,624 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,624 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था।
चेक करें कितना सस्ता हुआ आज
160 रु तेजी होकर 51790 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 6 अप्रैल बुधवार को सोना 51578 पर बंद हुआ था। आज 7 अप्रैल को गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 155 रुपये तेजी होकर 51630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 160 रु तेजी होकर 51790 रुपये पर बंद हुआ।
55 रु तेजी होकर 66019 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 6 अप्रैल बुधवार को चांदी 65919 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 7 अप्रैल को गुरुवार को जबकि चांदी 155 रुपये तेजी होकर 66445 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 55 रु गिरावट होकर 66019 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51423 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47293 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38723 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 66074 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38843 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 66019 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बिना बिल के न खरीदे जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वैलेर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वैलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इस जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
सोने की शुद्धता की पहचान अब ऐसे होगा
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं। इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications