Gold Rate in India: देश में गोल्ड का रेट बीते हफ्ते बढ़ा है। लेकिन जानकार बता रहे हैं कि चालू वर्ष यानी 2024 में सोने का रेट तेजी से ऊपर जा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस वक्त गोल्ड का रेट क्या है, और यह 2024 में गोल्ड कितना महंगा हो सकता है।
24 कैरेट सोने का रेट बीते शुक्रवार को 62624 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट बीते सोमवार को 62512 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 112 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।

वहीं बीते हफ्ते चांदी का भी रेट बढ़ा। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 70638 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट बीते सोमवार को 70417 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 221 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
जानिए सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 828 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर 2023 में बनाया था। उस दिन गोल्ड 63452 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर था। वहीं चांदी अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से 6296 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
2024 में कितना महंगा हो सकता है गोल्ड का रेट
जानकारों की मानें तो वायदा बाजार में सोने का रेट प्रति दस ग्राम 68000 रुपये का स्तर टच कर सकते हैं।
- ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के अनुसार सोने का रेट 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है।
- एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67,000 रुपये तक जा सकते हैं।
- मोतीलाल ओसवाल ने अनुसार प्रति 10 ग्राम का भाव 66,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
- एसएमसी ग्लोबल ने सोने का रेट 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
2024 में कहां तक जाएगा चांदी का रेट
औद्योगिक मांग में मजबूत के चलते चांदी के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना रहेगा। जानकारों का मानना है कि अगर चांदी का रेट 26 डॉलर प्रति औंस या 78,500 प्रति किलो के स्तर से ऊपर गया तो यह 85,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर भी दिखा सकता है।
अब जानिए कैरेट के हिसाब से सोने का रेट पिछले हफ्ते कितना बदला
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 36635 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 66 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 46968 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 84 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 57364 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 103 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62373 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 111 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट शुक्रवार को 62624 रुपये के स्तर पर है। इस प्रकार से सोमवार की तुलना में रेट में 112 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications