कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी आई है। शादियों के सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। आज 11 अप्रैल सोमवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 52000 के पार खुला।
नई दिल्ली, अप्रैल11। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी आई है। शादियों के सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की चमक बढ़ने लगी है। आज 11 अप्रैल सोमवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 52000 के पार खुला। वहीं चांदी भी अब 67000 के पार पहुंच गई है। इस तरह आज बीते कारोबारी दिन के मुकाबले तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ है। इतना ही नहीं शाम को भी सोने और चांदी के बंद बाजार भाव में सुबह की तुलना तेजी देखने को मिली है। हालांकि इतने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता चल रहा है। तेजी होने के बाद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई से 4,097 रु सस्ता चल रहा है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उच्चतम स्तर से सोना 4,097 रु सस्ता
शुक्रवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,097 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था।
चेक करें कितना सस्ता हुआ आज
353 रु तेजी होकर 52510 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 8 अप्रैल शुक्रवार को सोना 51839 पर बंद हुआ था। आज 11 अप्रैल को सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 318 रु तेजी होकर 52157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 353 रु तेजी होकर 52510 रुपये पर बंद हुआ।
609 रु तेजी होकर 67672 रु पर बंद हुई
बीते करोबारी दिन 8 अप्रैल शुक्रवार को चांदी 66636 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 11 अप्रैल को सोमवार को जबकि चांदी 427 रुपये तेजी होकर 67063 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 609 रु तेजी होकर 67672 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड सुबह का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52157 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51948 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39118 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67063 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड शाम का भाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 52300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39383 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67672 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
कैसे चेक करें सोने की शुद्धता
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।
कर सकते हैं शिकायत
इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।
बिना बिल के न खरीदे जेवर
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वैलेर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वैलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इस जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।


Click it and Unblock the Notifications