एक तरफ जहां सारे त्योहार खत्म हुए, वहीं दूसरी ओर शादियों का सीजन आया। शादियों के सीजन में आज महंगा हुआ सोना और चांदी।
नई दिल्ली: एक तरफ जहां सारे त्योहार खत्म हुए, वहीं दूसरी ओर शादियों का सीजन आया। शादियों के सीजन में आज महंगा हुआ सोना और चांदी। दिल्ली सरार्फा बाजार में आभूषण निमार्ताओं की ओर से वैवाहिक मांग आने से सोना मंगलवार को 250 रुपये चमककर 39,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 620 रुपये की बढ़त में 46,270 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना की कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर आज 5.40 डॉलर लुढ़ककर 1,466 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,466.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत दिवस डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज हुई मुनाफा वसूली से सोने में नरमी रही। चांदी हाजिर 0.03 डॉलर चढ़कर 17.05 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में जानें सोना चांदी का भाव
स्थानीय बाजार में गत दिवस की गिरावट से उबरता हुआ सोना स्टैंडर्ड 250 रुपये चढ़कर 39,620 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,450 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये के भाव पर स्थिर रही। सोने के साथ चांदी में भी तेजी रही। चांदी हाजिर 620 रुपये उछलकर 46,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। चांदी वायदा 703 रुपये की बढ़त में 44,848 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपये और 920 रुपये प्रति इकाई पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 39,620 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,450 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम=46,270 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम=44,848 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,200 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications