पिछले दो हफ्तों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में ही सोना अब तक 1500 रुपए तक सस्ता हो चुका है
नई दिल्ली: पिछले दो हफ्तों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में ही सोना अब तक 1500 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोने-चांदी के रेट में गिरावट जारी है। देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 266 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51188 रुपये पर खुला। वहीं चांदी में भारी गिरावट देखी जा रही है। सर्राफा बाजार में चांदी का हाजिर भाव 2053 रुपये गिरकर 62541 रुपये पर खुला। सोने-चांदी की कीमत में अब तक बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुका है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना 266 रुपये हुआ सस्ता, चांदी का भाव 2053 रुपये गिरा
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 25 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50983 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46888 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38391रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत में 2053 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 64594 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 62541 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमत में अब तक 14000 रुपए की गिरावट आ चुकी है।
चांदी की कीमत में उच्चतम स्तर से गिरावट
सोने की कीमत में अगस्त महीने में अब तक 5000 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोना अपने उच्चतम स्तर 56254 रुपए से 5000 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। सोने की कीमत में ये गिरावट पिछले दो हफ्ते से जारी है। 7 अगस्त को सोना 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि अब सोने की कीमत 51 हजार करुपए के पास पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत में 14000 रुपए तक की गिरावट आई। चांदी की कीमत उच्चतम 76008 रुपए से गिरकर अब 62541 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम गिरे
देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम गिरकर 1920 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गए हैं। अच्छे आर्थिक आंकड़ों की वजह से अमेरिकी डॉलर में मज़बूती लौटी है। वहीं अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, कोरोना के इलाज की उम्मीद और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की संभावना ने सोने पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी वजह से सोने के रेट गिर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications