Gold : धनतेरस के पहले और सस्ता हुआ सोना, जानिए रेट

आज शाम को देश के प्रमुख शहरों में Gold and Silver का रेट इस प्रकार रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी सोने के रेट के अनुसार आज शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 50062 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई। वहीं यह रेट आज सुबह 49855 रुपये प्रति ग्राम था। इस प्रकार आज सोने में सुबह से शाम के बीच 207 रुपये की तेजी दर्ज हुई है। वहीं सोना पिछले कारोबारी दिवस पर 50228 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 166 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा आज चांदी का रेट 55555 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ। यह रेट आज सुबह 55800 प्रति किलो के स्तर पर खुला था। इस प्रकार चांदी के रेट में आज सुबह से शाम के बीच 245 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं यह रेट पिछले कारोबारी दिवस को 56267 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 712 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

Gold and silver became cheaper before Dhanteras

जानें ऑलटाइम हाई से कितना नीचे है गोल्ड का रेट

सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 6,138 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

एमसीएक्स में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज शाम सोने की दिसंबर 2022 की फ्यूचर ट्रेड 118.00 रुपये की गिरावट के साथ 50,025.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की दिसंबर 2022 की फ्यूचर ट्रेड 753.00 रुपये की गिरावट के साथ 55,900.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।

Gold and silver became cheaper before Dhanteras

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए शाम को किस रेट पर हो रहा है कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 0.67 डॉलर की गिरावट के साथ 1,626.19 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 18.41 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+