सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आज अच्छा मौका है। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आज अच्छा मौका है। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में बुधवार को 182 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सोने की कीमत 41,019 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना मंगलवार को 41,201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके साथ ही सोने के अलावा चांदी में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में बुधवार को 1,083 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 46,610 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी मंगलवार को 47,693 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने के चलते चांदी में यह गिरावट देखी गई है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में भी बुधवार को 182 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय रुपया गुरुवार को एक डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर कारोबार कर रहा था। भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 71.21 पर ट्रेंड कर रहा था।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,595 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,425 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 46,800 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 45,514 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 30,800 रुपए
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications