नई दिल्ली। आज 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर देश के शेयर बाजारों सहित अन्य बाजारों में अवकाश रहा। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) आज बंद हैं। इसके अलावा आज कमोडिटी मार्केट में भी अवकाश है। इसके चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सहित अन्य बाजारों में भी काम नहीं होगा। इसके चलते गोल्ड और सिल्वर सहित अन्य धातुओं और जिंस का बाजार भी बंद रहेगा। वहीं कल शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण अब इन बाजारों में सोमवार से ही कारोबार की शुरुआत होगी।

जानिए कल कैसा रहा था शेयर बाजार का हाल
इससे पहले कल यानी गुरुवार को शेयर बाजार भारी तेजी के साथ बंद हुआ था। कल सेंसेक्स करीब 629.12 अंक की तेजी के साथ 38697.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 169.50 अंक की तेजी के साथ 11417.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। कल बीएसई में कुल 2817 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी, जिसमें करीब 1545 शेयर तेजी के साथ और 1125 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं 147 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया।
जानिए कल कैसा रहा था विदेशी मुद्रा का कारोबार
कल डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ खुला था और अंत में भारी मजबूती के साथ बंद भी हुआ। कल डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की मजबूती के साथ 73.51 रुपये के स्तर पर खुला, वहीं रुपया 62 पैसे की मजबूती के साथ 73.14 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
कल निफ्टी के टॉप गेनर
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 65 रुपये की तेजी के साथ 592.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 164 रुपये की तेजी के साथ 3,442.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 443.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करब 14 रुपये की गिरावट के साथ 369.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 31 रुपये की तेजी के साथ 822.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कल निफ्टी के टॉप लूजर
डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 76 रुपये की गिरावट के साथ 5,112.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 174.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईटीसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 170.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 2,225.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एनटीपीसी का शेयर करीब 20 पैसे की गिरावट के साथ 84.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : 50,000 रु महीने मिलेगा ब्याज, 5000 रु से शुरू करें निवेश
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
