
Top Selling Family Cars : पूरा पारिवारिक कार मार्केट सगेमेंट इस समय ग्राहकों को बाकी कार सेगमेंट्स के मुकाबले ज्यादा आकर्षित कर रहा है। इसीलिए यह सेगमेंट काफी कॉम्पिटिटिव बना हुआ है। इस सेगमेंट में कई तरह के विकल्प, वेरिएंट और मॉडल शामिल हैं। आइए इस सेगमेंट में टॉप 5 लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट देखें।
मारुति सुजुकी एक्सएल6
एक्सएल6 एक प्रीमियम एमवीपी वेरिएंट है जो लोकप्रिय अर्टिगा पर आधारित है और इसलिए इसे मारुति की नेक्सा डीलरशिप की प्रीमियम रेंज के जरिए पेश किया जाता है। इस प्राइस रेंज में एक्सएल6 एक लोकप्रिय ऑप्शन है क्योंकि इसकी लंबी फीचर लिस्ट और बेहतर माइलेज क्षमता है। इस प्रीमियम एमपीवी का एंट्री-लेवल मॉडल एक्सएल6 जेटा माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस है और इसकी शुरुआती कीमत 11.41 लाख रुपये है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। यह कार सीएनजी में भी उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति सुजुकी अर्टिगा एक सात-सीटर एमवीपी है जो भारत के एमवीपी बाज़ार में काफी हद पैंठ बनाए हुए है। मारुति अर्टिगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है जो 101.65 बीएचपी और 136.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और यह सीएनजी में भी उपलब्ध है। इसके बाहरी हिस्से में क्रोम विंग्स के साथ एलॉय फ्रंट ग्रिल, फ्लोटिंग-स्टाइल टॉप और टू-टोन व्हील्स हैं। इसके इंटीरियर में 7 इंच की टचस्क्रीन यूनिट, क्रूज़ कंट्रोल, एक एयर कूल्ड डबल कप होल्डर और रिमोट कीलेस एंट्री है।
हुंडई अलकज़ार
अलकज़ार हुंडई की एक थ्री-रॉ प्रीमियम एसयूवी है जो टाटा सफारी, किआ कैरेंस और महिंद्रा एक्सयूवी700 से मुकाबला करती है। यह आलीशान इंटीरियर से सुसज्जित है। इसे आरामदायक कैप्टन सीट अरेंजमेंट के लिए जाना जाता है। इसकी फीचर लिस्ट में डुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट यूनिट, पैनोरमिक सनरूफ और हवादार सीटें शामिल हैं। स्मूथ सड़कों पर ये लंबी सवारी के लिए सबसे अच्छा काम करती है। सात लोगों के आराम से बैठने के लिए पर्याप्त जगह के साथ, यह एक ऐसी कार है जो एक बड़े परिवार के लिए काफी उपयुक्त है।
किआ कैरेंस
किआ की कैरेंस इसकी सबसे मशहूर और पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। इसमें कैटेगरी के बेस्ट सेफ्टी फीचर्स, आरामदायक इंटीरियर और आकर्षक डिजाइन है, जो इसे एक शानदार कार बनाते हैं। 10.45 लाख रुपये से शुरू होने वाली कीमत के साथ इस एमपीवी के 21 अलग-अलग मॉडल हैं। इसलिए ये कार बड़ी संख्या में ग्राहकों के लिए फिट बैठती है। कैरेंट फ्यूल एफिशिएंट और चलाने में सस्ती है, जो इसे बजट में परिवारों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाती है।

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
दिसंबर 2022 में भारत में लॉन्च हुई नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी सेगमेंट में एक नयी कार है। हाईक्रॉस एक पसंदीदा पारिवारिक कार ऑप्शन है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस अधिक स्पेस वाली, फ्यूल एफिशिएंट, फीचर्स से भरपूर और सबसे महत्वपूर्ण, अधिक उचित कीमत वाली कार है। यदि आप एक आरामदायक 7-सीटर कार चाहते हैं जो आपके परिवार को फर्स्ट क्लास की सवारी दे सके और अच्छी माइलेज दे सके तो यह एक बढ़िया ऑप्शन है। भारत में इस कार की कीमत 18.55 लाख से शुरू होती है। इनोवा हाईक्रॉस के लिए 7 रंगों में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
