Godrej Industries Share: हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार का कारोबार हरे निशान पर शुरू हुआ। गोदरेज ग्रुप के शेयर की कीमतों में आज तेजी दर्ज की जा रही है। गोदरेज ग्रुप ने अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज विंग को और मजबूत करने की रास्ते में बड़ा कदम उठाया है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज ने अपनी सहयोगी कंपनी गोदरेज कैपिटल में 285 करोड़ रुपए का ताजा निवेश किया है। इस निवेश के बाद गोदरेज इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी अब बढ़कर 90.89% हो गई है, जो पहले 89.48% थी।

कंपनी के शेयर
गोदरेज ग्रुप का शेयर आज 1 जुलाई को पॉजिटिव ट्रेडिंग के साथ कारोबार शुरू हुआ। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1247 रुपए के साथ हरे निशान पर क्लोज हुआ था। आज कंपनी के शेयर 0.53% की तेजी के साथ 1253 रुपए प्रति शेयर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने इन्वेस्टर्स को बीते 1 महीने मे 5.77% का रिटर्न दिया है।
बिज़नेस बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा
इस निवेश को गोदरेज ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसों के क्षेत्र में लंबे विस्तार योजना का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी का टारगेट है कि होम लोन, पर्सनल लोन और स्मॉल बिज़नेस लोन जैसी सर्विसों को और अच्छे स्तर पर पहुंचाया जाए।
डिजिटल प्लेटफॉर्म और कस्टमर सर्विस पर जोर
गोदरेज कैपिटल ने बीते कुछ वर्षों में अपनी डिजिटल मौजूदगी को बढ़ाया है। कंपनी ने तकनीक का इस्तेमाल कर लोन प्रोसेस को तेज़ और ट्रांसपेरेंसी बनाया है। इस निवेश से डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूत करने की तैयारी है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
2020 में हुई थी शुरुआत अब तेजी से कर रही है ग्रोथ
गोदरेज कैपिटल की स्थापना साल 2020 में हुई थी और अब यह तेजी से ग्रोथ कर रही है। कंपनी देश के कई शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है और छोटे व्यापारियों व मध्यम वर्ग के ग्राहकों तक आसान क्रेडिट पहुंचा रही है।
फ्यूचर प्लान्स और निवेश पॉसिबल
मनीकंट्रोल की रिपोर्टे के मुताबिक, गोदरेज इंडस्ट्रीज भविष्य में भी गोदरेज कैपिटल में पूंजी बढ़ा सकती है। इससे न केवल कंपनी को बाजार में कॉम्प्टीशन करने की ताकत मिलेगी, बल्कि इन्वेस्टर्स को भी अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज का यह कदम भारतीय फाइनेंशियल सेक्टर में उसके भरोसे और भविष्य की योजनाओं को दिखाता है। तेजी से बदलती बैंकिंग और डिजिटल फाइनेंस की दुनिया में यह निवेश कंपनी की कैपेबिलिटी और फॉर साइट दोनों का मेसेज है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications