Godrej Consumer Products Share: आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन गिरते हुए बाजार के बीच गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह आने वाले तिमाही के नतीजे माने जा रहे हैं। आगामी तिमाही यानी Q1 (अप्रैल-जून 2025) को लेकर कंपनियों के बिजनेस में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। खासकर FMCG सेक्टर में उम्मीद की जा रही है कि बिक्री और ग्रोथ के आंकड़े बेहतर रहेंगे।

कंपनी के शेयर्स
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर्स आज सोमवार को 4.75% तक तेजी के साथ 1249 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1192 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 1541 रुपए सितंबर 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 979 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 1,27,819.73 करोड़ रुपए है। कंपनी पिछले 1 हफ्ते 6.82% का रिटर्न दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, पहली तिमाही में कुल सेल्स ग्रोथ हाई सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान है। इसका मतलब है कि कंपनियों की बिक्री में 7% से 9% तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। यह संकेत है कि बाजार में मांग में सुधार हुआ है और कंज्यूमर खर्च फिर से बढ़ रहा है।
वॉल्यूम ग्रोथ में दिखी मजबूती
Q1 में केवल वैल्यू ग्रोथ ही नहीं बल्कि वॉल्यूम ग्रोथ यानी यूनिट के हिसाब से बिकने वाले प्रोडक्ट्स की संख्या में भी बढ़त देखने को मिल रही है। इससे साफ है कि ग्राहकों की खरीदारी में भी इजाफा हुआ है, जो फाइनेंशियल कामों के लिए अच्छा संकेत है।
होम केयर सेगमेंट में जबरदस्त प्रदर्शन
इस तिमाही में होम केयर सेगमेंट से जुड़ी कंपनियों को अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होम केयर कैटेगरी में डबल डिजिट ग्रोथ यानी 10% से ज्यादा की बढ़त संभव है। यह सेगमेंट लॉकडाउन के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और लोगों की साफ-सफाई पर बढ़ती जागरूकता इसका कारण मानी जा रही है।
पर्सनल केयर में थोड़ी धीमी ग्रोथ
वहीं, पर्सनल केयर सेगमेंट (जैसे साबुन, शैम्पू, स्किन केयर प्रोडक्ट्स आदि) में ग्रोथ थोड़ी धीमी रहने की उम्मीद है। इस कैटेगरी में लो सिंगल डिजिट ग्रोथ, यानी लगभग 2% से 4% तक की बढ़त हो सकती है। हालांकि, पिछली कुछ तिमाहियों की तुलना में यह एक अच्छा बदलाव है।
ग्रोथ में दिखा सुधार
कुल मिलाकर Q1 में FMCG सेक्टर की हालत बेहतर होती नजर आ रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में मांग में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, जिससे कंपनियों की बिक्री में तेजी आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले क्वार्टर में यह ग्रोथ और मजबूत हो सकती है।
Q1 के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि बिजनेस में तेजी लौट रही है। होम केयर में डबल डिजिट और कुल बिक्री में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि पर्सनल केयर में अभी और सुधार की गुंजाइश बाकी है, लेकिन ट्रेंड अच्छा दिख रहा है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications