GCPL Q1 Results: शेयर बाजार में 3 दिन बाद हरियाली से रौनक है. फिर बाजार बंद होने के बाद FMCG सेक्टर की कंपनी ने खुशखबरी दी. सेक्टर की दिग्गज कंपनी गोदरेज कंज्युमर ने Q1 नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे इनवेस्टर्स को 500% का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. गोदरेज ग्रुप की कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजे जारी किए. अप्रैल से जून में कंपनी को 451 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है.
Q1 में धमाकेदार प्रदर्शन
एक्सचेंज फाइलिंग में गोदरेज कंज्युमर ने बताया कि FY25 की पहली तिमाही में 450.69 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 319 करोड़ रुपए थी. यानी सालाना आधार पर मुनाफे में 41 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई. हालांकि, आय में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई. जून तिमाही में ऑपरेशंस से आय 3,331.58 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 3,449 करोड़ रुपए थी.

अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
गोदरेज कंज्युमर ने शेयरहोल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. बाजार को दी जानकारी में FMCG कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने FY25 के लिए अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए की फेस वैल्यू पर 5 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा. यानी 500 फीसदी की डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट फिक्स
GCPL के अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट पर भी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. इसके तहत 16 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है. जबकि डिविडेंड के लिए पेमेंट डेट के तौर पर 6 सितंबर, 2024 को फिक्स किया गया है.
FMCG कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 12.7 फीसदी बढ़कर 724.5 रहा. इस दौरान EBITDA मार्जिन में सालाना आधार पर 200 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा हुआ है, जोकि 21.8 फीसदी पर पहुंच गई है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
