सिगरेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी Godfrey Phillips के शेयरों पर जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों का निगेटिव असर देखने को मिला है। कंपनी के कमजोर वित्तीय प्रदर्शन के बाद निवेशकों ने जमकर बिकवाली की, जिससे कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% तक टूट गया।

कंपनी के रेवेन्यू, मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन में आई गिरावट ने बाजार की उम्मीदों को झटका दिया, जिसके चलते निचले स्तरों पर खरीदारी भी शेयर को संभाल नहीं सकी। NSE पर शेयर 8% की गिरावट के साथ ₹2,033.70 पर कारोबार करता दिखा, जबकि इंट्रा-डे में यह ₹2,018.20 तक फिसल गया।
कंपनी के लिए कैसी रही जून तिमाही-
FY-2027 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 में गॉडफ्रे फिलिप्स का नेट मुनाफा सालाना आधार पर 44.3% गिरकर ₹189.4 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी का बिजनेस भी नीचे आया और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 18.9% फिसलकर ₹1,205.5 करोड़ पर आ गया। EBITDA जून तिमाही में सालाना आधार पर 46.3% गिरकर ₹181.4 करोड़ और EBITDA मार्जिन 22.7% से 15.1% पर आ गया।
मैनेजमेंट ने क्या कहा-
मैनेजमेंट ने कहा कि, कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर धीरे-धीरे डालने के लिए बैलेंस्ड प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपनाई है। वहीं, 1 फरवरी 2026 से सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर नया टैक्स स्ट्रक्चर लागू हुआ, जिसमें 28% GST के साथ एक्साइज ड्यूटी और NCCD को शामिल किया गया। यह बदलाव सरकार के सेंट्रल एक्साइज (एमेंडमेंट) बिल, 2025 के बाद लागू किया गया।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
