Multibagger Stock; Bonus Issue : शेयर मार्केट में लिस्टेड हजारों कंपनियों में से बहुत कम ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयरों ने निवेशकों को कम समय में मल्टीबैगर रिटर्न से मालामाल कर दिया है। इसके साथ ही निवेशकों को फ्री में शेयर दी हो। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बता रहे हैं जिसने पहले निवेशकों मल्टीबैगर रिटर्न से मालामाल किया और अब बोनस शेयर देने जा रही है।

यह कंपनी सिगरेट एवं तम्बाकू प्रोडक्ट्स का बिजनेस करती है। इस कंपनी का नाम Godfrey Phillips India है। आज यानी 16 सितंबर (मंगलवार को) गॉडफ्रे फिलिप इंडिया के शेयर बोनस इश्यू को लेकर एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट (Godfrey Phillips India Bonus Share) के तौर पर कारोबार करेंगे। यानी जिन निवेशकों के पोर्टफोलियो में रिकॉर्ड डेट तक ये सिगरेट स्टॉक है, उन्हें बोनस शेयर का गिफ्ट मिलेगा। यह पहली बार है जब कंपनी अपने इतिहास में बोनस शेयर जारी करने वाली है।
Godfrey Phillips India Bonus Share: फ्री में इतने शेयर देगी कंपनी
एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। यानी निवेशकों को हर मौजूदा शेयर के बदले 2 बोनस (फ्री) शेयर दिए जाएंगे। इसका मतलब ये है कि हर एक पुराने शेयर पर निवेशक को दो नए बोनस शेयर मिलेंगे। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने एक फाइलिंग में कहा था कि शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यानी 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर के लिए 2 रुपये प्रति शेयर के 2 नए बोनस शेयर जारी किए जाएंगे।
रिटर्न के मामले में अच्छ-अच्छे स्टॉक को छोड़ा पीछे
सिगरेट कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को लगातार मोटा पैसा बनाकर दिया है। रिटर्न की बात करें तो इस स्टॉक के आगे अच्छे-अच्छे मल्टीबैगर भी फेल नजर आएंगे। इस साल अब तक (YTD) की बात करें तो कंपनी के शेयरों ने लगभग 104% की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, सिर्फ 6 महीने में ये स्टॉक करीब 78 फीसद की छलांग लगा चुका है।
पिछले दो, तीन एवं 5 वर्षों के समय की बात करें तो गॉडफ्रे फिलिप के शेयरों ने निवेशकों को क्रमश: 392%, 781% और 985% का दमदार रिटर्न दिया है।
Godfrey Phillips के बारे में जानिए
Godfrey Phillips India सिगरेट के साथ कई अन्य तरह के तंबाकू प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी के लोकप्रिय सिगरेट ब्रांड्स में Four Square, Red & White, Cavanders , Tipper, North Pole आदि शामिल हैं। इसके अलावा, यह Marlboro ब्रांड के सिगरेट लाइसेंस के तहत बनाती और डिस्ट्रीब्यूट करती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
