नई दिल्ली, जून 16। शेयर बाजार में कब क्या होगा, ये कोई भी गारंटी से नहीं बता सकता। शेयर बाजार के लिए केवल अनुमान भर लगाया जा सकता है। जानकार किसी कंपनी की जानकारी और अपनी रिसर्च के आधार पर ये अनुमान लगाते हैं कि कोई शेयर ऊपर जा सकता है या नहीं। अनुमान गलत भी हो सकते हैं और सही भी। इसीलिए शेयर बाजार को काफी अस्थिर और जोखिम वाला निवेश ऑप्शन कहा जाता है। मगर इसी शेयर बाजार में कुछ स्टॉक्स साल भर में निवेशकों को मालामाल भी बना देते हैं। जैसा कि गोदावरी पावर नाम के शेयर ने किया है। इस शेयर ने एक साल में निवेशकों को पैसा कई गुना कर दिया।
एक साल में कर दिया मालामाल
गोदावरी पावर के शेयर ने एक साल में निवेशकों को मालामा कर दिया। इस कंपनी का शेयर एक साल के अंदर ही 880 फीसदी से अधिक रिटर्न देने में कामयाब रहा। 17 जून 2020 गोदावरी पावर का शेयर 158.85 रु पर बंद हुआ था। जबकि 15 जून के कारोबार में यह 1561.95 रु के 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। शेयर से निवेशकों को करीब 884 फीसदी रिटर्न मिला।
50000 रु को 5 लाख रु
गोदावरी पावर के शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा 884 फीसदी रिटर्न से लगभग 10 गुना (थोड़ा कम) कर दिया। इस तरह किसी निवेशक के पास एक साल पहले इस कंपनी के अगर 50000 रु के भी शेयर होते तो आज उसकी निवेश राशि 5 लाख रु के आस-पास होती। बता दें कि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 59 फीसदी ही चढ़ा है।
क्या है गोदावरी पावर का बिजनेस
गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड रायपुर स्थित हीरा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की एक प्रमुख कंपनी है। ये एक स्टील निर्माता कंपनी है। कंपनी मुख्य रूप से बिजली उत्पादन, लौह अयस्क, आयरन ओर माइनिंग और फेरो अलॉयज के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी की अपनी उत्पादन सुविधाएं रायपुर के सिलतारा में स्थित हैं। आगे जानिए इस कंपनी के शेयर ने 6 महीनों में कितना रिटर्न दिया है।
6 महीनों में भी मिला भारी रिटर्न
गोदावरी पावर के शेयर ने बीते 6 महीनों में भी निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 6 महीने पहले यह 478.3 रु पर बंद हुआ था। अगर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर यानी 1561.95 रु से तुलना करें तो बीते 6 महीनों में इस शेयर ने 226.5 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। यानी 6 महीनों में इस शेयर निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक तक बढ़ा दिया।
नतीजे रहे शानदार
बता दें कि कंपनी का शेयर तो बेहतर प्रदर्शन कर ही रहा, दूसरी ओर इसके वित्तीय नतीजे भी शानदार रहे हैं। 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को करीब 327 करोड़ रु का मुनाफा हुआ। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में यह सिर्फ 33.37 करोड़ रु के मुनाफे में रही थी। इस दौरान इसकी सेल्स भी 790 करोड़ रु से बढ़ कर 1262 करोड़ रु से अधिक रही।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications