Godavari Biorefineries IPO Allotment Status: गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ अलॉटमेंट आज 28 अक्टूबर को है. पब्लिक इश्यू 25 अक्टूबर को बंद हुआ, जिसे अंतिम दिन धमाकेदार रिस्पांस नहीं मिला. यह 1.87 गुना भरकर बंद हुआ. इसके लिए इश्यू प्राइस 352 रुपए रहा. बता दें कि कंपनी ने आईपीओ के जरिए 555 करोड़ रुपए जुटाए.
गोदावरी बायो-रिफाइनरीज आईपीओ अलॉटमेंट ऐसे करें चेक
- स्टेप-1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
- स्टेप-2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और 'Equity' ऑप्शन पर क्लिक करें
- स्टेप-3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Godavari Biorefineries' को सेलेक्ट करें
- स्टेप-4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिरPAN नंबर भरें
- स्टेप-5: अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें
आईपीओ से जुटाई रकम का इस्तेमाल
गोदावरी बायोरिफाइनरीज की योजना आईपीओ से जुटाई कुल रकम में से 240 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज भुगतान के लिए करने की है. इसके अलावा अन्य फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. बता दें कि जून 2024 तक कंपनी पर कंसोलिडेटेड कर्ज 748.9 करोड़ रुपए था.

गोदावरी बायोरिफाइनरीज का कारोबार
गोदावरी बायोरिफाइनरीज, एथेनॉल बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी है, जोकि वॉल्युम के लिहाज से सबसे बड़ी घरेलू कंपनी है. इसके पास मैन्युफैक्चरिंग बनाने वाली 570 KLPD क्षमता वाली बायो-रिफाइनरी है. कंपनी के प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो में केमिकल्स, शुगर, अलग ग्रेड्स के एथेनॉल और पावर भी हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग इंडस्ट्रीज में होता है. इन इंडस्ट्रीज में फूड, बेवरेज, फार्मा, फ्लेवर, पावर, फ्यूल, पर्सनल केअर और कॉस्मेटिक्स शामिल हैं.
गोदावरी बायो-रिफाइनरीज के क्लाइंट्स
कंपनी के बड़े ग्राहकों में हर्शे इंडिया Hershey India, Hindustan Coca-Cola Beverages, Karnataka Chemical Industries, Techno Waxchem, LANXESS India, IFF Inc, Ankit Raj Organo Chemicals, Escorts Chemical Industries, Khushbu Dye Chem, Privi Speciality Chemicals, Shivam Industries,
गोदावरी बायो-रिफाइनरीज की वित्तीय हालात
कंपनी के वित्तीय आंकड़ों पर नजर डालते हैं, तो मार्च 2024 को खत्म फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को 12.3 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ. यह पिछले साल के 19.6 करोड़ रुपए के प्रॉफिट के मुकाबले कम है. कंपनी की कुल आय में भी गिरावट दर्ज की गई, जोकि 2014.7 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर घटकर 1,686.7 करोड़ रुपए रहे.गोदावरी बायो-रिफाइनरी के लिए मर्चेंट बैंकर के तौर पर एक्वायरस कैपिटल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स काम कर रहे. लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications