Bakrid 2025 Goat Price Range India: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मुस्लिम धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। अब इस त्योहार में सिर्फ 2 दिन बचे हैं। सऊदी-अरब, दुबई, बहरीन से लेकर भारत में भी 6-7 जून 2025 को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। बकरा मंडी में भी इनदिनों रौनकें देखने को मिल रही है। बकरों के खरीदार बाजार में घूम-घूमकर खरीदारी कर रहे हैं।

बाजार में बकरों के रेट अलग-अलग देखने को मिल रहे हैं। कहीं, 15 हजार है तो कहीं 2 लाख भी है। हालांकि, बकरे की खरीदारी में सबसे पहले उसकी नस्ल देखी जाती है, जिस नस्ल का बकरा होगा उस हिसाब से उसकी कीमत तय की जाती है। बाजार में आपको कई तरह के बकरे देखने को मिल जाएंगे, जिसमें तोतापरी, देशी, अलवरी, मेवाती और तुर्की दुंबा जो बहुत ज्यादा डिमांड में रहता है।
देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो, यहां मेवाती और तोतापरी बकरों की मांग ज्यादा देखने को मिलती है। बकरों की नस्ल में तोतापरी एक ऐसा बकरा माना जाता है जिसकी हाइट और वजह काफी ज्यादा होती है और इन बकरों काजू-बादाम जैसी कई अच्छी चीजें खिलाई जाती हैं, जिस वजह से यह बहुत खूबसूरत दिखते हैं।
खरीदार हमेशा बकरे की सुंदरता और उसका वजन देखता है। चलिए आपको बताते हैं बकरों की कितनी नस्ल होती हैं और कितने महंगे बिकते हैं।
1 तोतापरी बकरा
तोतापरी बकरे विशेष रूप से राजस्थान हरियाणा में पाए जाते हैं। ये नस्ल काफी पसंदीदा मानी जाती है। इस बकरे की पहचान तोते जैस नुकीली होती है और इसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए से शुरू होकर लाखों तक पहुंचती है।
2 बरबरी बकरा
बरबरी बकरा जिन्हें देशी बकरा भी कहा जाता है। ये बकरे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और मध्य प्रदेश में पाए जाते हैं। जो छोटे कद में होते हैं और बेहद खूबसूरत दिखते हैं जिस वजह से इन बकरों की बाजार में मांग अधिक रहती हैं। बरबरी बकरों की कीमत 10,000 रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक बिकते हैं।
3 जमनापारी बकरा
जमनापारी बकरा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पाया जाता है, साथ ही चंबल क्षेत्र के आसपास इलाकों में पाए जाते हैं। इन बकरों की खासियत लंबे कान और सफेद रंग है। बाजार में ये बकरे 12,000 से लेकर 25,000 रुपए तक बिक रहे है।
4 तुर्की दुंबा अरबी बकरा
तुर्की दुंबा और अरबी बकरा भारत के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। खास तौर से ये दोनों उत्तर प्रदेश और बंगाल में स्पेसिफिक नस्ल के रूप में हैं। इनका शरीर काफी भारी भरकम और छह दांत वाले हैं। तुर्की दुंबा की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक होती है।
5 अजमेरी बकरा
अजमेरी राजस्थान के अजमेर में पाया जाता है। इस खासियत है ये बहुत सुंदर दिखता है और इसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जाती है।
दिल्ली बकरा कारोबारी शौकत अली ने बताया कि उनके पास कई सारी नस्ल के बकरे है, जिनकी कीमत कि शुरुआत 25000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए है उन्होंने, बताया कि बकरों में सबसे ज्यादा डिमांड तोतापरी बकरों है क्योंकि ये बकरे बहुत वजनदार और खूबसूरत दिखते हैं। इस नस्ल के बकरों के अलावा और भी किस्म के बकरे हैं जिनकी मांग बनी हुई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
