गो एयर ने हवाई यात्रियों को सस्ते में हवाई सफर करने का ऑफर पेश किया है। तो अगले महीने हवाई यात्रा करने का मन बना रहे तो बिना कुछ सोचे आज ही जल्दी टिकट बुक करें।
नई दिल्ली: गो एयर ने हवाई यात्रियों को सस्ते में हवाई सफर करने का ऑफर पेश किया है। तो अगले महीने हवाई यात्रा करने का मन बना रहे तो बिना कुछ सोचे आज ही जल्दी टिकट बुक करें। सस्ते में हवाई टिकट खरीदने का सुनहरा अवसर एक बार फिर से इंडिगो दे रहा है। जी हां इंडिगो बेहद सस्ते दाम में टिकट खरीदने का मौका दे रही है। दरअसल, किफायती उड़ान सेवा देने वाली गो एयर की रिपब्लिक डे फ्रीडम सेल 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है। यह सेल 29 जनवरी तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान टिकटों की बिक्री 859 रुपये से शुरू होगी।

31 मार्च के बीच करनी होगी यात्रा
गो एयर की इस सेल के दौरान आप अलग-अलग शहरों के लिए डिस्काउंट के साथ टिकट बुक कर सकते हैं। इसी के साथ गो एयर टिकट बदलने पर कोई भी फीस नहीं ले रही है। इसके तहत 22 जनवरी से लेकर 31 मार्च की यात्रा अवधि के बीच, सेल के दौरान बुक किए गए टिकटों में प्रस्थान की तारीख से तीन दिन पहले तक टिकट बदलने पर शुल्क नहीं लगेगा। सेल के दौरान 1 अप्रैल से 31 दिसंबर के बीच यात्रा करने के लिए बुक किए गए टिकटों पर 14 दिन पहले तक कोई टिकट बदलाव फीस नहीं लगेगी। आप इस सेल का फायदा गो एयर की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करके उठा सकते हैं। वहीं कंपनी ने ट्वीट करके अपनी इस सेल की जानकारी दी है।
स्पाइसजेट और इंडिगो भी दे रही हैं ऑफर
गौरतलब है कि स्पाइसजेट और इंडिगो जैसी अन्य एयरलाइन भी अपने-अपने ऑफर्स निकाल रही हैं। इन दोनों ने स्पेशल सेल की डेट को भी आगे बढ़ा दिया है। महामारी के बाद ज्यादातर एयरलाइन सस्ती दरों पर सेल के माध्यम से टिकटों की बिक्री कर रही हैं। इसके पीछे मकसद यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई सफर का आनंद ले सके।
महज 899 रुपये में करें हवाई यात्रा
स्पाइसजेट भी 'Book Befikar Sale!' के जरिये घरेलू रूट्स पर यात्रियों के लिए ऑफर लेकर आई है। जहां Domestic routes पर टिकटों का दाम 899 रुपये से शुरू हो रहा है। यह प्रमोशनल ऑफर अब 24 जनवरी, 2021 तक चलेगा। इस ऑफर में लिए गए टिकट से 1 अप्रैल, 2021 और 30 सितंबर 2021 के बीच यात्रा के लिए वैलिड हैं। इस ऑफर के तहत स्पाइसजेट महज 899 रुपये (सभी टैक्स समेत) में हवाई यात्रा करने का ऑफर तो दे ही रही है, साथ ही कुछ और फायदे भी मिल रहे हैं। इसके तहत एक बार आप अपना हवाई यात्रा का टिकट कैंसिल करवा सकते हैं या बदलवा सकते हैं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के साथ ही कंपनी की तरफ से एक मुफ्त टिकट वाउचर भी दिया जा रहा है, जो आपकी टिकट के बेस फेयर के बराबर होगा। हालांकि, ये टिकट वाउचर अधिकतम 1000 रुपये का होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications