कोरना वायरस संकट की वजह से पैदा हालात के बीच इंडिगो के बाद अब गोएयर ने भी मदद की पेशकश की है। विमानन कंपनी ने सरकार से कहा है कि वह आपात सेवाओं और दूसरे देशों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए मदद
नई दिल्ली: कोरना वायरस संकट की वजह से पैदा हालात के बीच इंडिगो के बाद अब गोएयर ने भी मदद की पेशकश की है। विमानन कंपनी ने सरकार से कहा है कि वह आपात सेवाओं और दूसरे देशों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए मदद को तैयार है। गोएयर ने सरकार को लिखा है कि वह अपने विमान, पायलट, केबिन क्रू और हवाई अड्डे के कर्मचारियों को आपातकालीन सेवाओं और नागरिकों के प्रत्यावर्तन कराने की पेशकश की। हालांकि, माल वाहक विमान उड़ान भर रहे हैं। विमानन कंपनियों को इस दौर में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गोएयर ने एक बयान जारी करके कहा, 'कंपनी ने नागरिक विमानन मंत्रालय और डीजीसीए से संपर्क किया है और देश में पूर्ण लॉकडाउन के मद्देनजर अपनी सेवाएं देने की पेशकश की है।' भारत में 24 मार्च की आधी रात से घरेलू यात्री विमानों के उड़ान पर रोक है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 21 मार्च को रात 1.30 बजे से रोक दिया गया था।
गौरतलब है कि भारत ने बड़ी संख्या में विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकाला है। चीन और ईरान से भारतीय को एयर इंडिया और एयर फोर्स की मदद से भारत वापस लाया गया है। अब निजी विमानन कंपनियों ने भी मदद की पेशकश की है।
पत्र में इन मुख्य बातों को दर्शाया गया
- दवा, खाद्यान्न जैसे आवश्यक सेवाएं
- सरकार की ओर से कार्गो को लाने ले जाने की प्रक्रिया
- जनशक्ति जो कि आपातकालीन सेवाओं को पूरा करेगी जैसे, डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिक्स, राहतकर्मी
- उन भारतीय नागरिकों को वापस लाना जो विदेशों में फंसे हुए हैं और उन्हें घर वापस ला रहे हैं
- हमारे विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के भीतर भारतीय नागरिकों को प्रत्यावर्तित करना
गोएयर ने हमेशा कंपनी के दृष्टिकोण से पहले राष्ट्र को आगे रखा है। इसके साथ ही एयरलाइन माननीय प्रधान मंत्री द्वारा घोषित पहलुओं का पूरी तरह से समर्थन करती है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications