नई दिल्ली, अगस्त 17। क्या आप फ्लाइट टिकट बुक करने जा रहे हैं? अगर हां, तो जरा रुकिए। दरअसल बजट कैरियर गो फर्स्ट की स्पेशल स्वतंत्रता दिवस सेल अभी भी जारी है। रविवार को जब देश ने अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, गोएयर के नाम से जानी जाने वाली एयरलाइन ने एक स्पेशल तीन-दिवसीय सेल की घोषणा की। आज इस सेल का आखिरी दिन है। यदि आप सस्ते में हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो यह गोल्डन चांस है। मगर ध्यान रहे कि आपके पास टिकट बुक करने का सिर्फ आज भर का मौका है।
751 रु में फ्लाइट टिकट
इस सेल में यात्री अपने पसंदीदा डेस्टिनेशन के लिए केवल 751 रु की शुरुआती कीमत पर टिकट बुक कर सकते हैं। "गो फर्स्ट इंडिपेंडेंस सेल" नाम से शुरू की गयी तीन दिवसीय सेल 15 अगस्त को शुरू हुई थी। यह दो और दिनों के लिए खुली रही यानी 16 और 17 अगस्त। आज इस सेल का अंतिम दिन है। गो फर्स्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए रविवार को इस सेल की जानकारी दी थी।
19 सितंबर से यात्रा का मौका मिलेगा
इस सेल के तहत बुक किए गए टिकट 19 सितंबर, 2020 से 31 मार्च, 2022 तक यात्रा के लिए वैलिड रहेंगे। टिकट कैंसल करने पर नियमों और शर्तों के अनुसार आपको कैंसेलेशन चार्ज का भुगतान करना होगा। यह एक व्यक्तिगत पेशकश है और इसलिए इस सेल के टिकट को एयरलाइन द्वारा दी जाने वाली किसी अन्य सेल के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। यह ऑफर ग्रुप बुकिंग पर भी लागू नहीं है।
पहले आओ पहले पाओ
बुकिंग के समय सीट की उपलब्धता "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर की जाएगी। केवल घरेलू उड़ानें ही इस सेल में कवर की गयी हैं। सेल "ब्लैकआउट डेट्स" पर भी लागू होती है, जो एविएशन के संदर्भ में, उन तारीखों को कहते हैं, जिन पर आमतौर पर कोई ऑफर / प्रमोशन / छूट आदि लागू नहीं होती है। ये डेट्स आमतौर पर छुट्टियों, पीक सीजन आदि के आसपास होते हैं, जब होटल पहले से ही पर्यटकों से भरे होते हैं।
16 साल पुरानी है कंपनी
गो फर्स्ट के पास ट्रेड या ग्राहकों को बिना किसी सूचना के सेल विदड्रॉ करने का अधिकार है। वाडिया समूह के स्वामित्व वाली गोएयर ने नवंबर 2005 में ऑपरेशन शुरू किया था। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह अक्टूबर 2017 तक भारत में पांचवीं सबसे बड़ा कैरियर था। मई 2021 में, इसे गो फर्स्ट के रूप में रीब्रांडेड किया गया।
कहां कहां के लिए हैं फ्लाइट्स
31 जनवरी 2020 तक गो फर्स्ट 37 गंतव्यों (28 घरेलू और 9 अंतर्राष्ट्रीय) में उड़ानें संचालित करती है। एयरलाइन का नेटवर्क भारत और विदेशों के कई शहरों में फैला हुआ है। गो फर्स्ट भारत में अहमदाबाद, आइजोल, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जैसलमेर, जम्मू, कन्नूर, कोच्चि, कोलकाता, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर और वाराणसी के लिए फ्लाइट चलाती है। वहीं इसके अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों में अबू धाबी, बैंकॉक, दम्माम, दुबई, कुवैत, माले, मस्कट, फुकेत और सिंगापुर शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications