नई दिल्ली, दिसंबर 22। गो फर्स्ट, गोएयर के रूप में शुरू की गयी भारतीय एयरलाइन, ने उन यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकटों पर 20 प्रतिशत छूट की घोषणा की, जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। यानी उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। ये छूट घरेलू उड़ानों के लिए गोवैक्सी स्कीम का उपयोग करने पर उपलब्ध होगी। एयरलाइन की तरफ से यह घोषणा उस समय की गयी है जब भारत की ओमिक्रॉन की संख्या 200 को पार कर गई है। इसमें महाराष्ट्र और दिल्ली में 54-54 रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं।
मांगा जाएगा सर्टिफिकेट
गो फर्स्ट एयरलाइन का कहना है कि यह ऑफर केवल उन यात्रियों के लिए मान्य है, जिन्हें भारत में घरेलू फ्लाइट टिकट बुकिंग के समय डबल डोज लगाया गया हो। हवाई अड्डे के चेक-इन के दौरान, यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र देना होगा, या आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपना वैक्सीनेशन स्टेटस दिखाना होगा।
कैसे करें बुकिंग
कंपनी के मुताबिक, ऑफर को केवल गो फर्स्ट वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ही रिडीम किया जा सकता है। प्रोमो कोड गोवैक्सी (GOVACCI) को सर्च पेज पर प्रोमो कोड सेक्शन में दर्ज करना होगा, जिससे आपको डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।
जानिए ये अहम नियम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस दिन आप टिकट बुक करेंगे उसके बाद 15 दिनों तक डिस्काउंट लिया जा सकता है। 15 दिन बाद डिस्काउंट ऑफर वैलिड नहीं होगा। यानी डबल वैक्सीनेशन डिस्काउंट बुकिंग की तारीख से 15 दिन बाद सफर करने तक लागू होगा।
अल्ट्रा-लो-कॉस्ट एयरलाइन
गो फर्स्ट मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित एक भारतीय अल्ट्रा-लो-कॉस्ट एयरलाइन है। ये वाडिया समूह के नियंत्रण में है। इसने नवंबर 2005 में कारोबार शुरू किया। एयरलाइन मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता, चंडीगढ़ और कन्नूर में सहित 32 घरेलू और 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें भरती हैं। इनमें अहमदाबाद, आइजोल, अमृतसर, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, देहरादून, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कन्नूर, कोच्चि, कोलकाता, लेहो, लखनऊ, मैंगलोर, मुंबई नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर, सूरत और वाराणसी शामिल हैं।
57 एयरक्राफ्ट
गो एयर की वेबसाइट के अनुसार 30 सितंबर 2021 तक गो फर्स्ट के बेड़े में 57 विमान शामिल हैं, जिनमें से 50 विमान ए320 एनईओ विमान हैं और 7 ए320 सीईओ मॉडल हैं। वर्तमान में इसके पास 94 ए320 नियो विमानों की ऑर्डर बुक है। इसे 2022 में 10 और 2023 में और 10 ए320 नियो की डिलीवरी मिलने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications