नई दिल्ली, जनवरी 23। कोविड-19 और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई राज्यों ने या तो उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है या उड़ानों की उड़ान आवृत्ति (फ्लाइट फ्रीक्वेंसी) में कटौती की है। इसके परिणामस्वरूप टिकट की कीमतें बढ़ गई हैं। हालांकि सस्ता फ्लाइट खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जो लोग कम कीमत पर हवाई यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए गो फर्स्ट रिपब्लिक डे ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत बेहद दामों पर फ्लाइट टिकट की पेशकश की जा रही है।
926 रु में मिल रहे टिकट
गणतंत्र दिवस से पहले गो फर्स्ट एयरलाइंस ने एक नया ऑफर पेश किया है जो नागरिकों को 1,000 रुपये से कम में हवाई यात्रा करने की सुविधा देगा। ग्राहकों को सिर्फ 926 रुपये में फ्लाइट टिकट मिल जाएगा। गो फर्स्ट रिपब्लिक डे ऑफर को 'राइट टू फ्लाई' नाम दिया गया है, जिसके जरिए ग्राहक देश भर में कई जगह सस्ते में हवाई यात्रा कर सकते हैं।
26 जनवरी तक मौका
'राइट टू फ्लाई' ऑफर के तहत टिकट की कीमत 926 रुपये से शुरू हो रही है। हालांकि, अगर आप ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको 22 से 26 जनवरी के बीच फ्लाइट टिकट बुक करनी होगी। अन्य डेट जिनके लिए आप इस ऑफ़र के तहत अपनी उड़ान बुक कर सकते हैं वो हैं 11 फरवरी से 31 मार्च। हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि यह एकतरफा फ्लाइट टिकट ऑफ़र है और राउंड ट्रिप पर लागू नहीं होगा।
घरेलू फ्लाइट पर ऑफर
गो फर्स्ट ऑफर केवल घरेलू यात्रा पर उपलब्ध है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोई छूट नहीं दी जाएगी। गौर करने वाली बात है कि इस ऑफर के तहत अगर आप गो फर्स्ट एयरलाइन के रिपब्लिक डे ऑफर के तहत टिकट बुक करते हैं, तो आप यात्रा से तीन दिन पहले तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी फ्लाइट के टिकटों को रीशेड्यूल करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप टिकट कैंसिल कराना चाहते हैं तो आपको कैंसिलेशन चार्ज देना होगा।
गो फर्स्ट का खास ऑफर
पिछले महीने गो फर्स्ट ने एक खास ऑफर पेश किया था, जिसके तहत उन यात्रियों के लिए फ्लाइट टिकटों पर 20 प्रतिशत छूट की घोषणा की गयी, जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। यानी उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। ये छूट घरेलू उड़ानों के लिए गोवैक्सी स्कीम का उपयोग करने पर उपलब्ध थी। गो फर्स्ट एयरलाइन ने कहा था कि यह ऑफर केवल उन यात्रियों के लिए मान्य है, जिन्हें भारत में घरेलू फ्लाइट टिकट बुकिंग के समय डबल डोज लगाया गया हो। हवाई अड्डे के चेक-इन के दौरान, यात्रियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र या आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपना वैक्सीनेशन स्टेटस दिखाना होगा।
काफी सस्ती एयरलाइन
अल्ट्रा-लो-कॉस्ट एयरलाइन गो फर्स्ट मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित एक भारतीय अल्ट्रा-लो-कॉस्ट एयरलाइन है। ये वाडिया समूह के नियंत्रण में है। इसने नवंबर 2005 में कारोबार शुरू किया। एयरलाइन मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता, चंडीगढ़ और कन्नूर में सहित 32 घरेलू और 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें भरती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications