नई दिल्ली, जुलाई 27। गो फर्स्ट एक प्रमुख एयरलाइन कंपनी है। ये देश की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। ग्राहक इसके ऑफर का फायदा ले सकते हैं। कंपनी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार फ्लाइट टिकट बुक करने आप मुफ्त सीट और मुफ्त मील (दोपहर का भोजन) जैसे अच्छे ऑफ़र का फायदा ले सकते हैं। आगे जानिए ऑफर की बाकी डिटेल।
इन डेस्टिनेशंस पर मिलेगा फायदा
यात्रियों को यह बढ़िया ऑफर 25 जुलाई से मिल रहा है। आपको कंपनी की मुंबई, अहमदाबाद और पुणे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग पर इन ऑफर का फायदा मिलेगा। बता दें कि 25 जुलाई को इस ऑफर का ऐलान ट्विटर पर किया था। इसने एक ट्वीट कर बताया था कि आजादी के 75वें साल के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है।
फ्री सीट और फ्री मील
इस ऑफर के तहत गो फर्स्ट के ग्राहकों को फ्री सीट और फ्री मील दी जाएगी। यानी यात्रियों को सीट बुकिंग करने और खाने के लिए अतिरिक्त रुपये नहीं देने होंगे। मगर अगर आप जुलाई के बचे हुए दिनों और आने वाले अगस्त में कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो ही इस ऑफर का फायदा मिलेगा। गो फर्स्ट आपके लिए फ्रीडम ऑफर लेकर आई है,जो बहुत ही बढ़िया होगा।
कब तक चलेगा ऑफर
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, यात्रियों के लिए गो फर्स्ट फ्रीडम ऑफर 30 अगस्त 2022 तक चलेगा। ग्राहक 30 अगस्त तक के लिए फ्लाइट टिकट की बुकिंग कर इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यात्रियों को यह बढ़िया ऑफर 25 जुलाई से मिल रहा है। आप इस ऑफर को लेकर 25 जुलाई 2022 से लेकर 31 अगस्त 2022 तक सफर कर सकते हैं।
ऐसे पाएं सस्ती टिकट
एयरलाइंस और अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म आम तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे डील्स और ऑफर्स को लेकर पोस्ट करते हैं। उन्हें फॉलो करने से आपको अच्छी डील्स और छूट प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। अपने ग्राहक आधार को बढ़ाने के लिए, अधिकांश एयरलाइंस लॉयल्टी प्रोग्राम चलाती हैं। इसके तहत वे फ्लाइट बुकिंग पर डील्स और छूट की पेशकश करती हैं। कुछ एयरलाइनें लॉयल्टी पॉइंट/मील भी ऑफ़र करती हैं जिन्हें फ़्लाइट टिकटों के लिए रिडीम किया जा सकता है।
ये भी है तरीका
एयरलाइंस या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म कुकीज के जरिए यूजर्स के सर्च पैटर्न को ट्रैक करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपने नई दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान टिकट को सर्च किया और इसे बुक करने के लिए कुछ समय बाद वापस आए तो संभव है कि आपको फ्लाइट की अधिक कीमत दिखाई दे। इससे बचने के लिए हमेशा इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल करें या कुकीज को डिलीट करें। कई बैंक डेडिकेटेड यात्रा कार्ड ऑफर करते हैं जो फ्लाइट टिकट बुक करते समय अतिरिक्त छूट प्रदान करते हैं। तो, अपने बैंक से संपर्क करें और एक यात्रा कार्ड प्राप्त करें और अतिरिक्त छूट प्राप्त करने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए इसका उपयोग करें। इन तरीकों से आप सस्टे फ्लाइट टिकट पा सकते हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications