क्रिकेट स्टार विराट कोहली के कंपनी में निवेश का मिलने वाला है. कोहली की निवेश वाली इंश्योरेंस कंपनी Go Digit का पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते से खुलने वाला है. निवेशक 15 मई से IPO में पैसा लगा सकते हैं. इससे जुड़ी अहम अपडेट आया है. कंपनी ने 10 मई को इश्यू के लिए प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है. इसके तहत 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 258 से 272 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. बता दें कि कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 2614 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. रिटेल निवेशक IPO में 15 से 17 मई तक पैसा लगा सकते हैं. इससे पहले 14 मई को प्री-IPO में एंकर निवेशक निवेश करेंगे.
Go Digit IPO से जुड़ी बातें
गो डिजिट पब्लिक इश्यू में फ्रेश इश्यू से 1125 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे, जिसके लिए 41,360,294 इक्विटी शेयर जारी होंगे. ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. इसके तहत 54,766,392 इक्विटी शेयर जारी होंगे. कंपनी की योजना OFS से 1,489.65 करोड़ रुपए जुटाने की है. निवेशकों को IPO में एक लॉट में 55 शेयर मिलेंगे. इसके लिए 14,960 रुपए का निवेश करना होगा. रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए 194,480 रुपए का पेमेंट करना होगा.
Go Digit IPO
- 15 से 17 मई तक खुलेगा
- प्राइस बैंड: 258-272 रुपए
- लॉट साइज: 55 शेयर
- इश्यू साइज: 2614.65 करोड़ रुपए
- OFS: 1,489.65 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 1125 करोड़ रुपए
- लिस्टिंग: 23 मई

Go Digit IPO: कब होगी लिस्टिंग?
Go Digit पब्लिक इश्यू 17 मई को बंद हो जाएगा. शेयर अलॉटमेंट 21 मई को होगा. IPO लिस्टिंग के नए नियम T+3 के मुताबिक शेयर BSE और NSE पर 23 मई को लिस्ट होगा. कंपनी के प्रोमोटर्स की बात करें तो इसमें कमेश गोयल, GoDigit Infoworks Services Private Limited, Oben Ventures LLP और FAL Corporation नाम शामिल हैं.
Go Digit General Insurance का कारोबार
इंश्योरेंस कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस की शुरुआत दिसंबर 2016 में हुई थी. कंपनी मोटर इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस, मरीन इंश्योरेंस, लायबिलिटी इंश्योरेंस और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करती है, जोकि ग्राहकों के जरूरत के लिहाज से होता है. फिलहाल कंपनी के 74 एक्टिव प्रोडक्ट्स हैं. इसके डिस्ट्रब्युशन सेंटर्स 24 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में फैले हुए हैं.
Go Digit IPO का रजिस्ट्रार Link Intime India Private Limited है. लीड मैनेजर्स में ICICI सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया, एक्सिस कैपिटल, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट शामिल हैं.
Go Digit के फाइनेंशियल आंकड़े
इंश्योरेंस कंपनी FY24 में मुनाफे वाली कंपनी बन गई. कंपनी को फाइनेंशियल ईयर में 35.54 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ. इसी दौरान कुल आय 39.19 करोड़ रुपए रही. 31 दिसंबर, 2023 को खत्म 9वें महीने में कंपनी नेट प्रॉफिट 129.02 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, कुल आय 130.83 करोड़ रुपए रही.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को तगड़ा मुनाफा
क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को गो डिजिट में निवेश से तगड़ा मुनाफा हुआ है. दोनों में इंश्योरेंस कंपनी में 2.5 करोड़ रुपए का निवेश किया था. इसके तहत विराट कोहली को 75 रुपए के भाव पर 2,66,667 इक्विटी शेयर जारी हुए. अनुष्का शर्मा को 66,667 इक्विटी शेयर जारी हुए. अब प्राइस बैंड 258-272 रुपए प्रति शेयर का फिक्स हुआ है, यानी विराट और अनुष्का को निवेश की रकम पर करीब 3 गुना रिटर्न मिला.
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications