Go Digit IPO Allotment: प्राइमरी मार्केट में इन दिनों तेज एक्शन देखने को मिल रहा. धड़ाधड़ खुल पब्लिक इश्यू खुलते ही निवेशक हाथोंहाथ ले रहे. इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी गो डिजिट IPO भी इन्हीं में से एक है. अंतिम दिन पब्लिक इश्यू करीब 10 गुना भर बंद हुआ. इश्यू में जिन निवेशकों ने बोली लगाया है उनको इंतजार शेयर अलॉटमेंट का है. IPO अलॉटमेंट 21 मई को होगी, तो चलिए जानते हैं कैसे BSE पर ऑनलाइन अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं...
Go Digit IPO Allotment Status
- BSE के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/index.html पर जाएं
- यहां सबसे नीचे स्टेटस ऑफ इश्यू अप्लीकेशन टैब पर क्लिक करें या https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं
- अब इश्यू टाइप के नीचे इक्विटी को चुनें
- इश्यू नेम में ड्रॉप डाउन से GO Digit Insurance IPO को चुनें
- फिर PAN नंबर या एप्लिकेशन नंबर भरें
- 'I'm not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें.
- अब अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा कि आपको शेयर मिला या नहीं

Go Digit IPO
15 से 17 मई तक खुला
इश्यू प्राइस: 258-272 रुपए
लॉट साइज: 55 शेयर
इश्यू साइज: 2614.65 करोड़ रुपए
लिस्टिंग: 23 मई
Go Digit IPO: कब होगी लिस्टिंग?
Go Digit का पब्लिक इश्यू 17 मई को बंद हुआ. शेयर अलॉटमेंट 21 मई को होगा. IPO लिस्टिंग के नए नियम T+3 के मुताबिक शेयर BSE और NSE पर 23 मई को लिस्ट होगा. प्रोमोटर्स की बात करें तो इसमें कमेश गोयल, GoDigit Infoworks Services Private Limited, Oben Ventures LLP और FAL Corporation जैसे नाम शामिल हैं.
Go Digit IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIB 12.56
NII 7.24
रिटेल 4.27
कुल 9.60
Go Digit General Insurance का कारोबार
इंश्योरेंस कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस की शुरुआत दिसंबर 2016 में हुई थी. कंपनी मोटर इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस, मरीन इंश्योरेंस, लायबिलिटी इंश्योरेंस और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करती है, जोकि ग्राहकों के जरूरत के लिहाज से होता है. फिलहाल कंपनी के 74 एक्टिव प्रोडक्ट्स हैं. इसके डिस्ट्रब्युशन सेंटर्स 24 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में फैले हुए हैं.
Go Digit IPO का रजिस्ट्रार Link Intime India Private Limited है. लीड मैनेजर्स में ICICI सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया, एक्सिस कैपिटल, HDFC बैंक, IIFL सिक्योरिटीज, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट शामिल हैं.
Go Digit के फाइनेंशियल आंकड़े
इंश्योरेंस कंपनी FY24 में मुनाफे वाली कंपनी बन गई. कंपनी को फाइनेंशियल ईयर में 35.54 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ. इसी दौरान कुल आय 39.19 करोड़ रुपए रही. 31 दिसंबर, 2023 को खत्म 9वें महीने में कंपनी नेट प्रॉफिट 129.02 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, कुल आय 130.83 करोड़ रुपए रही.
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications