Google Security Warning: गूगल ने हाल ही में Gmail यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है। यह वॉर्निंग एक नए फिशिंग स्कैम के बारे में है, जिसमें साइबर अपराधी असली जैसे दिखने वाले फर्जी ईमेल भेजकर यूजर्स को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

इस तरह किया जा रहा है Gmail यूजर्स के साथ स्कैम
इस स्कैम में, यूजर्स को '[email protected]' जैसे आधिकारिक दिखने वाले ईमेल एड्रेस से ईमेल मिलता हैं। इन ईमेल में दावा किया जाता है कि उनके Google खाते के डेटा के लिए एक नोटिस जारी किया गया है। ईमेल में एक लिंक शामिल होता है, जो एकदम Google सपोर्ट पेज जैसा दिखता है, लेकिन वास्तव में यह Google के अपने प्लेटफॉर्म sites.google.com पर होस्ट की गई एक फिशिंग साइट होती है।
यह फर्जी ईमेल Google के ऑथेंटिकेशन चेक्स, जैसे कि DomainKeys Identified Mail (DKIM), को भी पास कर जाता है, जिससे यह और भी विश्वसनीय लगता है। जब यूजर्स इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो वे एक क्लोन किए गए Google साइन-इन पेज पर पहुंचते हैं, जहां उनसे लॉगिन क्रेडेंशियल मांगे जाते हैं। इन क्रेडेंशियल को दर्ज करने पर, हैकर्स को उपयोगकर्ता के Gmail और उससे जुड़े डेटा तक पहुंच मिल जाती है।
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
जब तक Google इस समस्या का समाधान नहीं कर लेता, तब तक यूजर्स को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। संदिग्ध ईमेल से सावधान रहें यानी यदि किसी ईमेल में सुरक्षा अलर्ट या सम्मन जैसी जानकारी दी गई हो, तो उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
इसके अलावा अपने खाते की स्थिति की जांच करने के लिए सीधे myaccount.google.com पर जाएं।
टू प्रोसेस वेरिफिकेशन एक्टिव करें। अपने खाते की सुरक्षा बढ़ाने के लिए टू फैक्टर वेरिफिकेशन(Two-Factor Authentication) और पासकी (Passkey) का यूज करें। इसके अलावा संदिग्ध ईमेल की रिपोर्ट करें। ऐसे ईमेल को Google को रिपोर्ट करें ताकि वे इस पर कार्रवाई कर सकें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
