Gloster Dividend & Bonus Share : ग्लोस्टर लिमिटेड एक स्मॉल कैप कंपनी है जो टेक्सटाइल सेक्टर में काम करती है। कंपनी ने 7 नवंबर को अपने शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस इश्यू और इंटरिम डिविडेंड की घोषणा कर दी है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 921.91 करोड़ रुपये है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तारीख 16 नवंबर 2022 तय की है। कंपनी द्वारा बोनस जारी करने की रिकॉर्ड तिथि अभी तय नहीं की गई है। अगर आप अभी स्टॉक खरीदते हैं, तो आप 50 रुपये का डिविडेंड और 1:1 बोनस इश्यू पाने के पात्र होंगे। यहां 1:1 का मतलब है आपको हर शेयर पर एक फ्री शेयर मिलेगा।

डिविडेंड के भुगतान की घोषणा की
स्मॉल कैप कंपनी के बोर्ड के सदस्यों ने बीएसई फाइलिंग में कहा कि इंटरिम डिविवेंड का भुगतान 10 रु की कीमत वाले फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 500 फीसदी यानी 50 रु प्रति शेयर के हिसाब से दिया जाएगा। ये डिविडेंड 54,71,630 इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा। इस डिविडेंड का भुगतान 30 नवंबर 2022 को या उससे पहले किया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 16 नवंबर है।
बोनस शेयर इश्यू
कपड़ा क्षेत्र की कंपनी के निदेशक मंडल ने फाइलिंग में कहा कि 10 रु के फुली पेड अप बोनस इक्विटी शेयरों को 1:1 के अनुपात में जारी किया जाएगा यानी प्रत्येक 1 (एक) शेयर के लिए 1 (एक) बोनस शेयर जारी किया जाएगा। शेयरधारकों को अपने पास रखे गए प्रत्येक शेयर के लिए एक बोनस शेयर प्राप्त होगा।

52 हफ्तों का शिखर और निचला स्तर
शेयर का मौजूदा बाजार मूल्य 1684.90 रुपये है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 1744 रुपये और 52-सप्ताह का निचला स्तर 905.80 रुपये रहा है। इसने पिछले हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में 12.40 फीसदी रिटर्न दिया। जबकि एक महीने में यह 51.59 फीसदी उछला है। इसका 6 महीनों का रिटर्न 56.56 फीसदी रहा है।
1 साल का रिटर्न
शेयर ने 2022 में अब तक 56.85 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं इसका बीते एक साल का रिटर्न 50.20 फीसदी रहा है। 5 सालों में इसने 37.74 फीसदी रिटर्न दिया है। इसने 27 मार्च 2020 से अब तक 385.35 फीसदी रिटर्न दिया है। कोरोना के आने से 27 मार्च 2020 को शेयर बाजार अपने कई सालों के निचले स्तर तक गिर गया था।

क्या है कंपनी का बिजनेस
समॉल-कैप कंपनी ग्लोस्टर लिमिटेड सभी प्रकार के जूट और जूट से जुड़े हुए उत्पादों, बुने हुए और गैर-बुने हुए जूट भू टेक्सटाइल, ट्रीटेड फेब्रिक-रोट प्रूफ, फायर रीटैर्डेंट, आंतरिक सजावट और औद्योगिक और कृषि की पैकेजिंग के लिए जूट उत्पादों के निर्माण और निर्यात में लगी हुई है।
ये कंपनी भी जारी करेगी बोनस शेयर
मदरसन सुमी वायरिंग ने 2:5 बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड तारीख तय की है। ये तिथि है गुरुवार, 17 नवंबर, 2022। उस दिन कंपनी बोनस शेयर जारी करने के हकदार शेयरधारकों की पात्रता तय करेगी। शेयरधारकों के पास प्रत्येक 5 शेयरों के लिए 2 बोनस शेयर मिलेंगे। इसके स्टॉक ने पिछले 1 साल में 31.74% का रिटर्न दिया है। मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड भारत में वायरिंग हार्नेस सेगमेंट में ओईएम के लिए एक प्रमुख और तेजी से डेवलप होने वाली फुल-सिस्टम सॉल्यूशन प्रोवाइडर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications