Globe Civil Projects IPO: एक और आईपीओ में शेयर बाजार में एंट्री लेने वाला है। निवेशकों के लिए ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का आईपीओ 24 जून को खुलेगा। अगर आप इस आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो ये सभी डिटेल्स चेक कर लीजिए।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का आईपीओ ₹119 करोड़ का है। यह पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है, जिसमें कुल 1.68 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स आईपीओ का प्राइस बैंड ₹67 से ₹71 प्रति शेयर तय किया गया है।
आईपीओ का लॉट साइज
इस आईपीओ में अप्लाई करने के लिए मिनिमम लॉट साइज 211 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को मिनिमम ₹14,137 का निवेश करना होगा। sNII (स्मॉल नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) के लिए मिनिमम निवेश 14 लॉट यानी 2,954 शेयरों का है, जिसकी कुल राशि ₹2,09,734 होगी। वहीं, bNII (बिग नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स) के लिए 67 लॉट यानी 14,137 शेयरों में निवेश करना होगा, जिसकी कुल राशि ₹10,03,727 बनती है। वेद प्रकाश खुराना, निपुण खुराना और विपुल खुराना इस कंपनी के प्रमोटर्स हैं।
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24 जून को खुलेगा और 26 जून 2025 को बंद होगा। इस आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 27 जून को तय होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे और संभावित 1 जुलाई है।
कंपनी के बारे में डिटेल्स
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। यह एक इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। कंपनी ने अब तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं।
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने अब तक 37 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। फिलहाल कंपनी 12 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। 31 अगस्त 2024 की स्थिति के अनुसार, कंपनी की ऑर्डर बुक ₹8,929.45 मिलियन की है, जिसमें कुल 14 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
आईपीओ फंड से इन जरूरतों को पूरा करेगी कंपनी
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स आईपीओ से मिलने वाली राशि का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करेगी। इसके अलावा मशीनों की खरीद के लिए कैपिटल का यूज करेगी और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए उपयोग केरगी।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications