Globe Civil Projects IPO GMP: दिल्ली स्थित इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का आईपीओ 24 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 67 रुपये से 71 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 211 शेयर्स तय किए गए हैं। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ग्रीन सिग्नल दे रहा है।

ग्रे मार्केट कैसा दे रहा है संकेत?
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 24 जून को इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 15 रुपये तक पहुंच गया है। यह 86 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹71 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹86 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 21.13% का फायदा हो सकता है।
आईपीओ से कितना फंड जुटाएगी कंपनी?
ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स कंपनी केवल 1.68 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी। ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री की पेशकश नहीं की गई है। इस सार्वजनिक पेशकश में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया गया है, खुदरा निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। इसके अलावा, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है।
कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कहां करेगी?
कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल कंपनी के वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, मैन्यूफाक्चरिंग प्रोडक्ट्स के कैपिटल खर्च और सामान्य कार्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। 27 जून 2025 को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और एक्सचेंजों पर 1 जुलाई को लिस्टिंग हो सकती है।कंपनी ने अब तक भारत के 11 राज्यों में कामयाबी से प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
Globe Civil Projects Limited अब तक 37 प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है। फिलहाल कंपनी 12 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिनमें से 5 सामाजिक और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
